हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Gyanesh KumarsirBigg Boss 20

नोएडा एयरपोर्ट के पास बनाएं सपनों का घर! YEIDA ला रहा नई प्लॉट योजना

Yamuna Authority: नोएडा में अपना घर बनाने का सपना देख रहे लोगों के लिए खुशखबरी है। यीडा नोएडा एयरपोर्ट के पास नई प्लॉट योजना लाने की तैयारी में है। जानिए यह प्लॉट कहां पर निकाले जाएंगे?

विज्ञापन
Photo Credit- Meta AI

Yamuna Authority: यमुना प्राधिकरण अक्सर किफायती दाम पर प्लॉट-फ्लैट की स्कीम लेकर आता है। जब से नोएडा में एयरपोर्ट का निर्माण शुरू हुआ है, तभी से उस इलाके में प्लॉट की मांग बढ़ गई है। इसी को देखते हुए प्राधिकरण एयरपोर्ट के पास नई स्कीम लाने का प्लानिंग कर रहा है। यीडा इस स्कीम को इसी महीने लॉन्च कर सकता है। यीडा के सभी प्लॉट सेक्टर-15 सी में निकाले जाएंगे। जानिए यीडा की क्या योजना है?

कहां पर निकाले जाएंगे प्लॉट?

नोएडा के विकास के लिए यमुना प्राधिकरण कई परियोजनाएं लेकर आ रहा है। एक नई योजना को लेकर यमुना प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी डॉ. अरुणवीर सिंह ने अपडेट दिया। उन्होंने कहा कि इस महीने एक नई प्लॉट योजना लॉन्च की जाएगी। यह सब प्लॉट सेक्टर 15 सी में निकाले जाएंगे। जिनकी कीमत 25900 रुपये प्रति वर्गमीटर तय की गई है।

ये भी पढ़ें: YEIDA की इस योजना के जरिए नोएडा में प्लॉट खरीदने का आखिरी मौका, यहां जानें पूरी डिटेल

विज्ञापन

औसम कीमत पर दिए जाएंगे प्लॉट

अभी इस योजना के लिए प्राधिकरण के पास करीब 180 हेक्टेयर जमीन है। जिसमें से अलग-अलग साइज के प्लॉट निकाले जाएंगे। पहले से इस जमीन को खेती के लिए रखा गया था। लेकिन जब से मास्टर प्लान 2041 में इस जमीन को शामिल किया गया है, तब से इसको आवासीय योजना में शामिल कर दिया गया है। सरकार का प्लान है कि इस आवासीय योजना से राज्य को ढाई हजार करोड़ रुपये तक का बिजनेस मिल सके। इसकी खास बात यह है कि आगामी वित्त वर्ष में प्राधिकरण की जमीन के रेट बढ़ जाएंगे, लेकिन यह प्लॉट पुरानी दर पर ही दिए जाएंगे।

क्या है मास्टर प्लान 2041

नोएडा मास्टर प्लान 2041 के तहत एक नया शहर बसाने का काम किया जा रहा है। 2041 तक इस प्लान को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी के अनुसार, इस परियोजना में आधुनिक महानगरीय शहरों की बेहतरीन खासियत शामिल की जाएंगी। न्यू नोएडा दादरी और बुलंदशहर क्षेत्रों के 84 गांवों में फैला होगा। इसके बनने से नोएडा विकास के मामले में गुरुग्राम को भी कड़ी टक्कर देगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: New Noida बसाने के लिए शुरू हुआ ‘लैंड बैंक’ का काम, जानिए क्या है नोएडा मास्टर प्लान 2041?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shabnaz

शबनाज़ खानम एक अनुभवी पत्रकार हैं, जो वर्तमान में न्यूज़24 में सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने इंडिया डेली लाइव, ज़ी न्यूज़ सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों में विभिन्न पदों पर ज़िम्मेदारियां निभाई हैं। शबनाज़ ने भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC), दिल्ली से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्हें डिजिटल और टीवी दोनों में काम करने का 5 साल का अनुभव प्राप्त है और वे अपने संपादन कौशल, बारीक नज़र और विस्तृत कहानी को प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करने के लिए जानी जाती हैं। काम के अलावा, उन्हें सिनेमा और लाइफस्टाइल पर बातचीत करना बेहद पसंद है, जो उनकी कहानी कहने की गहरी रुचि को दर्शाता है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola