Yamuna authority: यमुना अथॉरिटी के अधिकारियों पर खनन माफियाओं ने हमला कर दिया। बताया जा रहा है कि आरोपियों ने अधिकारियों पर भी गोलियां भी चलाईं, लेकिन किस्मत अच्छी होने के चलते सब वहां से बच निकले। इसके बाद आरोपियों ने अथॉरिटी के बुलडोजर से अधिकारियों की कार को भी पलट दिया। इस मामले में अथॉरिटी का दावा है कि उन्होंने पुलिस को शिकायत दी है। जबकि पुलिस अभी लिखित शिकायत नहीं मिलने की बात कह रही है।
खनन रोकने पर चला दी गोली
यमुना अथॉरिटी के सहायक प्रबंधक (परियोजना ) संजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उनकी टीम दनकौर क्षेत्र में अवैध खनन की सूचना मिल रही थी। अथॉरिटी के सुपरवाइजर प्रमोद कुमार गनमैन हरेंद्र सिंह, उदयवीर सिंह और सुरक्षाकर्मी विनोद कुमार के साथ मौके पर पहुंचे। वहां पर माफिया अवैध खनन कर करते मिले। मौके पर एक बुलडोजर और चार डंपर थे। आरोप है कि अधिकारियों ने खनन रोकने को कहा तो माफिया ने साथियों के साथ टीम पर गोलियां चलानी शुरू कर दी। टीम के सभी सदस्यों ने जमीन पर लेटकर जान बचाई।
आरोपियों से बचकर पहुंचे कोतवाली
टीम के सदस्य सरकारी गाड़ी की तरफ दौड़ रहे थे, लेकिन तभी आरोपियों ने बुलडोजर से गाड़ी भी पलट दी। अफसरों ने बताया कि किसी तरह टीम के सदस्य घटना स्थल से बचकर कोतवाली पहुंचे। वहां पुलिस को सूचना दी। अथॉरिटी के सहायक प्रबंधक ने एक नामजद समेत 10 लोगों के खिलाफ शिकायत दी है। वहीं इस संबंध में पुलिस का कहना है कि यमुना अथॉरिटी की तरफ से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
1 माह पहले भी हुआ था हमला
अथॉरिटी की ओर से कई सेक्टर को विकसित कर आवंटियों को भौतिक कब्जा दिया जा रहा है। सेक्टर में अवैध खनन व अतिक्रमण रोकने के लिए अथॉरिटी ने सुरक्षाकर्मी नियुक्त किए हैं, लेकिन खनन माफिया सेक्टरों में जेसीबी मशीन से अवैध खनन कर रहे हैं। डंपरों में मिट्टी को लोडकर उसे अन्य स्थानों पर भेजा जा रहा है। इससे पहले तीन फरवरी को भी अथॉरिटी के सहायक प्रबंधक ने रबूपुरा में मुकदमा दर्ज कराया गया था। इसमें अवैध रूप से मिट्टी खनन करने के दौरान सड़क व पाइपलाइन को क्षतिग्रस्त कर दिया गया था।
संबंधित खबरें
यूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
2 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
5 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
7 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
9 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
9 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
11 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
12 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
13 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
15 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines