---विज्ञापन---

ताजमहल की सुदंरता पर नहीं होगा असर, यमुना अथॉरिटी ‘TTZ’ के तहत करेगी काम

Yamuna Authority: न्यू आगरा के नाम से नया शहर बसाने के लिए यमुना अथॉरिटी ने तैयारी शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि इस शहर के अंदर अथॉरिटी सबसे पहले औद्योगिक क्षेत्र को विकसित करेगा। इस दौरान ताजमहल की सुंदरता पर इसका असर नहीं दिखेगा।

---विज्ञापन---

Yamuna Authority: यमुना अथॉरिटी ने न्यू आगरा अर्बन सेंटर का जोनल प्लान तैयार कर लिया गया है। बताया जा रहा है कि इस क्षेत्र में सबसे पहले औद्योगिक क्षेत्र को विकसित किया जाएगा। इस दौरान ताजमहल का विशेष ख्याल रखा जाएगा। यमुना अथॉरिटी ने ताजमहल की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए एक प्लान तैयार किया है। इसके लिए पर्यावरण के अनुकूल ही कंपनी और फैक्ट्रियां स्थापित करने की अनुमति दी जाएगी।

58 गांवों की जमीन पर बसेगा न्यू आगरा

---विज्ञापन---

यमुना अथॉरिटी के सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि ताज ट्रैपेजियम जोन (TTZ) के तहत ताजमहल के आसपास का क्षेत्र प्रदूषण मुक्त रहेगा। इस क्षेत्र में ऐसी किसी औद्योगिक गतिविधि की अनुमति नहीं दी जाएगी, जिससे ताज की सुंदरता प्रभावित हो। इसके लिए पर्यावरण के अनुकूल औद्योगिक गतिविधियां शुरू करने से पहले सर्वे कराया जाएगा, जिसकी रिपोर्ट सामने आने के बाद कंपनियों को आमंत्रित किया जाएगा। शहर के जोनल प्लान को तैयार कर लिया गया है। नया शहर आगरा के 58 गांवों की 9500 हेक्टेयर जमीन पर बसाया जाएगा, जिसमें औद्योगिक, आवासीय, हरित क्षेत्र समेत सभी गतिविधियां शामिल होंगी।

इन पर रिपोर्ट की तैयार

---विज्ञापन---

सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह का कहना है कि शुरुआती रिपोर्ट में जनसंख्या, सड़क, ट्रांसपोर्ट सिस्टम, पर्यावरण की स्थिति, सुविधाएं, उद्योग की स्थिति और संभावनाएं, कारोबार की स्थिति और यमुना समेत क्षेत्र में मौजूद अन्य जल स्रोत का विवरण तैयार कर लिया है। इस पर अथॉरिटी की टीम द्वारा काम किया जा रहा है। अब सर्वे कराने की प्रक्रिया शुरू करने की योजना बनाई जा रही है।

8.5 लाख लोगों को मिलेगा रोजगार

---विज्ञापन---

सीईओ का कहना है कि न्यू आगरा की 14.6 लाख लोगों की आवास क्षमता होगी। यहां पर करीब 8.5 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा। फिलहाल सबसे पहले औद्योगिक गतिविधियों को ही विकसित करने की तैयारी है, ताकि शहर में आबादी भी बढ़ाई जा सके। उनका कहना है कि मई तक में इस योजना पर काफी हद पेपर वर्क पूरा कर लिया जाएगा। इसके बाद काम शुरू किया जाएगा।

First published on: Apr 22, 2025 05:09 PM

End of Article

About the Author

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola