नोएडा एयरपोर्ट के पास नई आवासीय योजना लॉन्च, 3.50 लाख रुपये में होगा रजिस्ट्रेशन, जाने कैसे मिलेगा प्लॉट

Yamuna Authority: इस योजना के लिए कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने यीडा को प्लॉट योजना शुरू करने की अनुमति दी थी। ऐसे में नोएडा एयरपोर्ट के पास आवासीय प्लॉट पाने के इच्छुक आवेदकों को यीडा की मौजूदा योजना का लाभ मिलेगा।

Plot Scheme

Plot Scheme

विज्ञापन

Yamuna Authority: यमुना अथॉरिटी (YEIDA) नोएडा एयरपोर्ट के पास नई आवासीय योजना लेकर आया है। इस योजना से सेक्टर-18 (पॉकेट 9बी) में 200 वर्ग मीटर के 276 प्लॉटों के आवंटन का रास्ता साफ होगा। इस योजना में 2 आरक्षित श्रेणियों को विशेष वरीयता दी जाएगी। इसके तहत किसान श्रेणी में उन लोगों को वरीयता दी जाएगी, जिनकी जमीनें YEIDA और एयरपोर्ट के निर्माण के लिए अधिग्रहित की गई हैं।

21 मई तक करें आवेदन 

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि इसमें से कुल प्लॉटों का 17.5 फीसदी यानी 48 प्लॉट इस श्रेणी में आरक्षित हैं। औद्योगिक इकाई श्रेणी के अंतर्गत कुल प्लॉटों का 5 प्रतिशत यानि 14 प्लॉट आवेदकों के लिए उपलब्ध रहेंगे। इसी प्रकार सामान्य वर्ग के लिए कुल प्लॉटों का 77.5 प्रतिशत (214 प्लॉट) आवेदन के लिए उपलब्ध हैं। इस योजना के लिए आवेदन प्रक्रिया सोमवार से शुरू हो गई है और 21 मई तक यीडा की वेबसाइट के माध्यम से योजना में आवेदन किया जा सकेगा।

पंजीकरण में इतना लगेगा पैसा

यीडा की नई आवासीय योजना के अंतर्गत एससी-एसटी वर्ग के लिए 3.50 लाख रुपये और सामान्य वर्ग के लिए 7 लाख रुपये पंजीकरण शुल्क के रूप में तय किए गए हैं। वहीं इन सभी भूखंडों के लिए 35 हजार प्रति वर्ग मीटर की दर तय की गई है।

विज्ञापन

ड्रा के जरिए होगा आवंटन

गौरतलब है कि इस योजना के लिए कुछ दिन पहले ही उत्तर प्रदेश भू संपदा विनियामक प्राधिकरण (यूपी रेरा) ने यीडा को प्लॉट योजना शुरू करने की अनुमति दी थी। ऐसे में यमुना एक्सप्रेसवे के पास आवासीय प्लॉट पाने के इच्छुक आवेदकों को यीडा की मौजूदा योजना का लाभ मिलेगा। इस योजना के प्लॉट आवंटन लाभार्थियों का चयन 11 सितंबर को होने वाले ड्रॉ के जरिए किया जाएगा।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ