Noida Master Plan 2041: यमुना प्राधिकरण ने नए सेक्टरों को विकसित करने के लिए अपने लैंड बैंक के लिए जमीन अधिग्रहण का कम शुरू कर दिया है। जमीन अधिग्रहण का प्रस्ताव गौतमबुद्ध नगर और अलीगढ़ जिला प्रशासन को भेज दिया गया है। दरअसल, प्राधिकरण लैंड बैंक के लिए कुल 5065.145 हेक्टेयर जमीन का अधिग्रहण करने वाला है। जिसपर आने वाले समय 10 नए सेक्टर बनाए जाएंगे। नोएडा मास्टर प्लान 2041 के लिए तेजी से काम किया जा रहा है, जिसके बनने से राज्य के विकास को रफ्तार मिलेगी। जानिए सरकार का प्लान क्या है?
जमीन अधिग्रहण का काम शुरू
यमुना प्राधिकरण को जमीन अधिग्रहण के लिए 606300 लाख रुपये का बजट दिया गया था। लेकिन जब तक मास्टर प्लान 2041 को स्वीकृति नहीं मिली थी, तब तक काम तेजी से नहीं किया जा सका। 17 अक्टूबर 2024 को मास्टर प्लान 2041 को स्वीकृति मिलने के बाद से ही प्राधिकरण ने अधिग्रहण का काम तेज कर दिया। अधिग्रहण की गई जमीनों पर आने वाले समय में नए सेक्टर बनाए जाएंगे। जिसके लिए जमीन अधिग्रहण के प्रस्ताव जिला प्रशासन को भेजने का काम भी शुरू कर दिया गया है।
ये भी पढ़ें: YEIDA ने ई-नीलामी की बदली तारीख, अब इस दिन मिलेंगे जेवर एयरपोर्ट के पास प्लॉट
लैंड बैंक हो रहा तैयार
प्राधिकरण 10 नए सेक्टर विकसित करेगा। जिसके लिए करीब 5065.145 हेक्टेयर जमीन की जरूरत है। ज्यादातर सेक्टर नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनाए जाएंगे। प्राधिकरण का कहना है कि एयरपोर्ट के पास होने की वजह से यहां पर जल्द ही अतिक्रमण बढ़ सकता है। जिसको देखते हुए ही जमीन अधिग्रहण का काम तेज करते हुए लैंड बैंक तैयार किया जा रहा है। अभी टप्पल लाजिस्टिक पार्क और टप्पल बाजना अर्बन सेंटर के लिए अधिग्रहण किया जा रहा है।
क्या है मास्टर प्लान 2041?
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, न्यू नोएडा का काम चार चरणों में पूरा किया जाएगा। जिसके 2041 तक पूरा होने की संभावना है। नोएडा डेवलपमेंट अथॉरिटी के मुताबिक, इस प्रोजेक्ट से आधुनिक महानगरीय शहरों की बेहतरीन विशेषताएं होंगी। न्यू नोएडा दादरी और बुलंदशहर क्षेत्रों के 84 गांवों में फैला होगा। इस प्रोजेक्ट से विकास को गति मिलेगी, जो नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद के साथ साथ गुरुग्राम को भी कड़ी टक्कर देगा। नोएडा सिटी एक हाईटेक सिटी होगी, जिसके बनने से आसपास के क्षेत्रों का विकास होगा।
ये भी पढ़ें: Noida Airport के पास आज ही खरीदें जमीन, 5 साल में दाम डबल, यीडा की स्कीमें देखें
संबंधित खबरें
दिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 hr agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
4 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
5 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
9 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines