WTC बिल्डर परियोजना में फंसे 20 हजार खरीदार, पुलिस के सामने साइट को घेरा, मचा हड़कंप

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में रविवार को सैकड़ों खरीदारों ने WTC बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन किया। खरीदारों ने पुलिस के सामने बिल्डर के खिलाफ नारेबाजी करते हुए कार्रवाई की भी मांग की। खरीदारों का आरोप है कि हर जगह बिल्डर की शिकायत कर चुके हैं, लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है।

WTC Builder

WTC Builder

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में WTC बिल्डर परियोजना में फंसे खरीदारों ने रविवार को सेक्टर टेकजोन स्थित निर्माणाधीन साइट पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। खरीदारों का आरोप है कि बिल्डर परियोजना में लगातार देरी कर रहा है। मामले की शिकायत यूपी रेरा में भी की गई है। बिल्डर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की कार्रवाई चल रही है। खरीदारों का कहना है कि अगर जल्द ही उनकी समस्या का हल नहीं हुआ तो सड़क पर उतरकर आंदोलन किया जाएगा।

विज्ञापन

रेरा में अब 300 शिकायतें दर्ज

विज्ञापन

बताया जा रहा है कि डब्ल्यूटीसी बिल्डर की नोएडा व ग्रेटर नोएडा क्षेत्र में कई परियोजनाएं हैं। इन परियोजनाओं में फ्लैट व दुकान बुक करा चुके खरीदारों का कहना है कि वर्षों बाद भी बिल्डर ने कब्जा नहीं दिया है। इस बीच बिल्डर के खिलाफ ईडी द्वारा कार्रवाई किए जाने से खरीदारों की चिंता और अधिक बढ़ गई है। खरीदार विपुल गुप्ता ने बताया कि बिल्डर की विभिन्न परियोजनाओं से करीब 20 हजार खरीदार प्रभावित हैं। रेरा में तीन सौ से अधिक शिकायतें हैं। डब्ल्यूटीसी बिल्डर की सेक्टर टेकजोन ग्रेटर नोएडा में टेक- 1 और 2, 1डी,1ई, सिग्नेचर, टेकजोन टॉवर- 1 एबीसी, प्लाजा,क्यूबिड, टेकजोन- 4 और रीवर साइड रेसीडेंसी यमुना एक्सप्रेस एवं डब्ल्यूटीसी सीबीडी सेक्टर -132 में निर्माणाधीन हैं।

5 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी

विज्ञापन

लोगों का आरोप है कि बिल्डर कंपनी द्वारा 20 हजार खरीदारों से लगभग 5 हजार करोड़ रुपये की धोखाधड़ी की गई है। अदालतों में कई कानूनी मामले हैं जैसे कि रेरा लगभग 350, उपभोक्ता अदालतें, उच्च न्यायालय और एनसीएलटी अदालत में कॉर्पोरेट मामलों के मंत्रालय द्वारा गंभीर धोखाधड़ी जांच विभाग में सबसे बड़ा, लेकिन 27 तारीख के बाद भी कोई फैसला नहीं हुआ। आरोप है कि अब इस परियोजना में भूटानी ग्रुप ने शेयर खरीदकर एक और बड़ी धोखाधड़ी अंजाम देने की भूमिका तैयार की थी। पीड़ित खरीदार इधर-उधर भटक रहे हैं।

बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई मांग

विज्ञापन

पीड़ित खरीदारों की मांग है कि आरोपी बिल्डर के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ उन्हें उनका हक दिलाया जाए। हालांकि भूटानी ग्रुप के द्धारा पहले ही कहा जा चुका है कि उनका डब्लूटीसी ग्रुप से किसी तरह का कोई करार नहीं है और उनकी कंपनी इनके किसी कृत्य के लिए जिम्मेदार नहीं है। डब्लूटीसी के प्रोजेक्ट का कोई निवेश उनके पास नहीं आया है और ना ही उन्होंने किसी से कोई पैसा लिया है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Md Junaid Akhtar

Md Junaid Akhtar

युवा पत्रकार मोहम्मद जुनेद अख्तर करीब 12 साल से मीडिया में काम कर रहे हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत साल 2013 में ‘अमर उजाला’ गाजियाबाद से की थी। यहां इन्होंने अखबार में करीब एक साल तक रेलवे, कलेक्ट्रेट और आरडब्ल्यूए जैसी बीट पर काम किया। इसके बाद इन्होंने 2014 में ‘नवोदय टाइम्स‘ के लिए रेलवे, स्पोर्ट्स और एजुकेशन की बीट कवर कीं। करीब एक साल बाद 2015 में इनका ट्रांसफर गाजियाबाद से दिल्ली हो गया। दिल्ली में इन्होंने अल्पसंख्यकों के मुद्दों के साथ जंतर-मंतर पर कई बड़े धरने-प्रदर्शन कवर किए। वर्ष 2016 में इनका ट्रांसफर दिल्ली से नोएडा हो गया। नोएडा में इन्होंने क्राइम बीट पर लगातार करीब तीन साल काम तक किया। इसके बाद 2020 में लॉकडाउन के दौरान इन्हें क्राइम के अलावा गौतमबुद्ध नगर के तीनों प्राधिकरण और दूसरी बीट भी कवर करने का मौका मिला। जुनेद अख्तर ने साल 2024 (जनवरी) में ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। इस दौरान इन्होंने ‘उत्तर प्रदेश टाइम्स’ की नोएडा डिजिटल साइट ट्राइसिटी टुडे में भी काम किया। इस बीच 27 फरवरी 2025 को जुनेद अख्तर ने न्यूज 24 डिजिटल टीम को जॉइन कर लिया। यहां जुनेद अख्तर बतौर सब एडिटर काम कर रहे हैं। जुनेद यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को लिखते हैं। इसके अलावा नोएडा, ग्रेटर नोएडा और गाजियाबाद की खबरों पर भी नजर रखते हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ