Wrestlers Vs WFI Chief: दिल्ली पुलिस मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) चीफ बृजभूषण शरण सिंह के उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित आवास पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, WFI चीफ के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में 12 लोगों के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस सिंह के आवास पर पहुंची थी।
दिल्ली पुलिस ने मौके पर जाकर बयान देने वाले लोगों के नाम, पता और पहचान पत्र जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने WFI चीफ के कई समर्थकों से भी पूछताछ की। विशेष जांच दल (SIT) ने WFI चीफ के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में अब तक कुल 137 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।
28 अप्रैल को WFI चीफ के खिलाफ दर्ज की गई है दो FIR
फिलहाल, ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह से उनके आवास पर पूछताछ की है या नहीं। इससे पहले 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में WFI प्रमुख के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की थी।
सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद दर्ज की गई प्राथमिकी में बृजभूषण शरण सिंह पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाया गया है, जिसमें एक महिला का शील भंग करने के लिए उस पर हमला करना (धारा 354), यौन उत्पीड़न (354ए) और पीछा करना (354डी) शामिल है।
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
11 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
12 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines