WFI चीफ बृजभूषण सिंह के घर पहुंची दिल्ली पुलिस, समर्थकों समेत 12 लोगों के दर्ज किए बयान

wrestlers protest,Brij Bhushan Sharan Singh,bajrang punia,Delhi Police,Sakshee Malikkh,Vinesh Phogat,Wrestlers Protest At Jantar Mantar,Anurag Thakur

Wrestlers Vs WFI Chief: दिल्ली पुलिस मंगलवार को भारतीय कुश्ती महासंघ (WFI) चीफ बृजभूषण शरण सिंह के उत्तर प्रदेश के गोंडा स्थित आवास पर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, WFI चीफ के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में 12 लोगों के बयान दर्ज करने के लिए पुलिस सिंह के आवास पर पहुंची थी।

विज्ञापन

दिल्ली पुलिस ने मौके पर जाकर बयान देने वाले लोगों के नाम, पता और पहचान पत्र जुटाए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस ने WFI चीफ के कई समर्थकों से भी पूछताछ की। विशेष जांच दल (SIT) ने WFI चीफ के खिलाफ यौन उत्पीड़न के आरोपों के संबंध में अब तक कुल 137 लोगों के बयान दर्ज किए हैं।

विज्ञापन

28 अप्रैल को WFI चीफ के खिलाफ दर्ज की गई है दो FIR

फिलहाल, ये जानकारी नहीं मिल पाई है कि पुलिस ने बृजभूषण शरण सिंह से उनके आवास पर पूछताछ की है या नहीं। इससे पहले 28 अप्रैल को दिल्ली पुलिस ने कनॉट प्लेस पुलिस स्टेशन में WFI प्रमुख के खिलाफ दो प्राथमिकी दर्ज की थी।

सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद दर्ज की गई प्राथमिकी में बृजभूषण शरण सिंह पर भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत आरोप लगाया गया है, जिसमें एक महिला का शील भंग करने के लिए उस पर हमला करना (धारा 354), यौन उत्पीड़न (354ए) और पीछा करना (354डी) शामिल है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ