Wrestlers Protest: भारतीय कुश्ती संघ अध्यक्ष बृजभूषण शरण सिंह की गिरफ्तारी की मांग पर अड़े पहलवानों के समर्थन में खाप पंचायतें और किसान यूनियन आर-पार के मूड में है। भारतीय किसान यूनियन नेता नरेश टिकैत ने गुरुवार को उत्तर प्रदेश में मुजफ्फरनगर के सोरम गांव में महापंचायत बुलाई है। इस दौरान पहलवानों के जारी विरोध पर आगे की रणनीति बनाई जाएगी। नरेश टिकैत किसान नेता के साथ बालियान खाप के मुखिया भी हैं। टिकैत ने कहा कि इस मामले पर महापंचायत में विस्तार से चर्चा की जाएगी।
उधर, किसान संगठनों ने ऐलान किया है कि पहलवानों के मुद्दे पर सोनीपत में चार जून को महापंचायत होगी। जिसमें पूर्व राज्यपाल सत्यपाल मलिक और राष्ट्रीय लोकदल के चीफ जयंत चौधरी शामिल होंगे। पहलवानों की चेतावनी को देखते हुए दिल्ली में इंडिया गेट पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है।
https://twitter.com/ANI/status/1663772572486602752?s=20
गंगा में पहलवानों ने नहीं बहाया मेडल, टिकैत के समझाने पर माने
पहलवान बजरंग पूनिया, साक्षी मलिक और विनेश फोगाट मंगलवार की शाम हरिद्वार पहुंचे। उन्होंने अपने मेडल्स को गंगा में प्रवाहित करने की धमकी दी थी। लेकिन खान और किसान नेताओं के समझाने पर वे पीछे हट गए। नरेश टिकैत ने उनकी मांग को पूरा कराने के लिए पांच दिन का वक्त मांगा है।
टिकैत ने कहा कि महापंचायत में विभिन्न खापों के कई प्रतिनिधि और उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब, राजस्थान और दिल्ली के प्रमुख पहलवानों के विरोध में आगे की रणनीति तय करने के लिए महापंचायत में भाग लेंगे। दिल्ली पुलिस ने 28 मई को पहलवानों को गिरफ्तार किया था और कानून व्यवस्था के उल्लंघन के आरोप में उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।
यह भी पढ़ें: Jammu-Kashmir: जवानों ने पुंछ में LoC पर तीन पाकिस्तानी घुसपैठिए दबोचे, IED-AK47 और ड्रग्स का जखीरा मिला
संबंधित खबरें
यूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 hr agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
17 hrs agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
18 hrs agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
20 hrs agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
21 hrs agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
23 hrs agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
1 day agoयूपी-बिहार से लेकर केरल तक बारिश का अलर्ट, इन राज्यों में आंधी की चेतावनी
1 day agoसीएम धामी की पैरवी से प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण ने पकड़ी रफ्तार
1 day agoइस दिन तक आ सकता है UP Board 10वीं-12वीं का टाइम टेबल, कर लो तैयारी टाइट
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines