World Heritage Day: भारत अपनी ऐतिहासिक विरासतों के लिए पूरी दुनिया में एक अलग ही पहचान रखता है। इनके महत्व का जानने के लिए हर साल 18 अप्रैल को विश्व विरासत दिवस मनाया जाता है। भारत में यह दिन देश की समृद्ध सांस्कृतिक विविधता के संरक्षण के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए समर्पित है। यह दिन मानव विरासत, विविधता, वैश्विक स्थलों और विरासत स्थलों को संरक्षित करने के लिए भी समर्पित है।
देश के राष्ट्रीय गौरव हैं ये स्मारक
इस दिन को मनाने का उद्देश्य लोगों को देश की विविध सांस्कृतिक और ऐतिहासिक विरासत को समझाने, उनका महत्व बताने और उनके संरक्षण (रखरखाव) को लेकर जागरूक करना है। समाचार एजेंसी एएनआई के हवाले से आज विश्व विरासत दिवस के मौके पर देश के पांच ऐसे स्थलों के बारे में बताएंगे, जिन्हें आपको जानना ही चाहिए, क्योंकि ये राष्ट्रीय गौरव के भी प्रतीक हैं।
ताज महल, आगरा (Taj Mahal, Agra)
दुनिया के सात अजूबों में से एक सफेद संगमरमर पर मुगल वास्तुकला का नायाब नमुना ताजमहल है । इसे मुगल सम्राट शाहजहां ने अपनी पत्नी मुमताज की याद में बनवाया था। यह उत्तर प्रदेश के आगरा जिले में यमुना नदी के किनारे स्थित है। यह स्मारक वह भारतीय विरासत स्थल है जो दुनियाभर में अपनी पहचान रखता है।
अजंता की गुफाएं, महाराष्ट्र (Ajanta Caves, Maharashtra)
भारत में पहली विश्व धरोहर स्थलों में से एक अजंता की गुफाएं लगभग दूसरी शताब्दी ईसा पूर्व से 650 ईस्वी तक की हैं। इसमें 31 रॉक-कट बौद्ध गुफा स्मारकों, चित्रों और मूर्तियों की सबसे सुंदर कृतियां शामिल हैं। गुफाओं को दो अलग-अलग चरणों में बनाया गया था।
खजुराहो, मध्य प्रदेश (Khajuraho, Madhya Pradesh)
मध्य प्रदेश में स्थित खजुराहो भारत में एक प्रसिद्ध यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है। खजुराहो एक अद्वितीय विरासत स्थल है, जो झांसी से 175 किमी दक्षिण-पूर्व में स्थित हिंदू और जैन मंदिरों के समूह के लिए प्रसिद्ध है।
सूर्य मंदिर, उड़ीसा (Sun Temple, Odisha)
समुद्र तट के पास स्थित सूर्य मंदिर 13वीं शताब्दी का मंदिर है। यह ओडिशा के कोणार्क में स्थित है, इसलिए इसे कोणार्क का सूर्य मंदिर भी कहा जाता है। सूर्य मंदिर नक्काशीदार पत्थर के पहिये, खंभे और दीवारों के साथ एक विशाल रथ के आकार में है। रथ के अगले हिस्से में छह विशाल नक्काशीदार घोड़े भी हैं।
हम्पी, कर्नाटक (Hampi, Karnataka)
हम्पी एक यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल है, जो कर्नाटक के उत्तरी भाग में स्थित है। यह विजयनगर के प्राचीन, समृद्ध साम्राज्य के खंडहरों में है। हम्पी के खंडहर कला और वास्तुकला की उत्कृष्ट द्रविड़ शैली को दर्शाने वाले विरासत स्थलों का संग्रह हैं।
संबंधित खबरें
यूपी के कई जिलों में कल बंद रहेंगे स्कूल, 12वीं तक के छात्रों की छुट्टी
14 hrs agoप्रयागराज में जमीन से निकला करोड़ों का कैश, 3 ब्लू ड्रमों में भरे थे नोट
16 hrs agoजयंत के गढ़ पश्चिमी यूपी में BJP सुपरहिट, सहयोगी दल कहां-कहां बेअसर साबित
19 hrs agoऋषिकेश में कारोबारी लापता, गंगा में तलाश जारी, पत्नी ने लगाए आरोप
19 hrs agoAnalysis : MLC चुनाव में UP में BJP नंबर वन, फिर अखिलेश कैसे बने ताकतवर?
20 hrs agoप्रिया-जिम ट्रेनर ने कैसे रची शशांक की हत्या की साजिश? CCTV से मिले सुराग
22 hrs agoआजम खान और अब्दुल्ला आजम को बड़ी राहत, HC से सजा सस्पेंड; जमानत भी मंजूर
23 hrs agoMLC Election: ‘नजर हटी, दुर्घटना घटी’, अखिलेश ने कार्यकर्ताओं को किया सतर्क
23 hrs agoकरवा चौथ से छठ पूजा तक जाम से मिलेगी राहत! खास प्लान तैयार
23 hrs agoPNB में डिजिटल डकैती, ग्रेटर नोएडा में बैंक ग्राहकों के कैसे डूबे 35 करोड़
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines