पतंजलि ने हाल ही में एक महत्वपूर्ण शोध प्रकाशित किया है, जो अब विश्व प्रसिद्ध जर्नल ऑफ इंफ्लेमेशन रिसर्च में भी छपा है। इस शोध में पतंजलि के वैज्ञानिकों ने प्राकृतिक जड़ी-बूटियों और आयुर्वेदिक उत्पादों के उपयोग से सोरायसिस जैसी जटिल और गंभीर बीमारी का इलाज संभव कर दिखाया है। कंपनी के संस्थापक आचार्य बालकृष्ण ने इस खुशी के अवसर पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि पतंजलि के वैज्ञानिकों ने सोरायसिस को ठीक करने के लिए सोराग्रिट टैबलेट और दिव्य तैल का निर्माण किया था। यह दोनों उत्पाद मिलकर सोरायसिस के लक्षणों को दूर करने में प्रभावी साबित हुए हैं।
एलोपैथिक से ज्यादा असरदार
सोरायसिस एक लॉन्ग टर्म डिजीज होता है, जिसमें स्किन के ऊपर पपड़ी बनना, खुजली होना और लाल धब्बे जैसी समस्याएं होती हैं। यह ऑटोइम्यून बीमारी है, जो अक्सर खुजली और जलन का कारण बनती है। एलोपैथिक उपचार केवल इसके लक्षणों को दबाते हैं और उनमें कई प्रतिकूल प्रभाव होते हैं। वहीं पतंजलि के आयुर्वेदिक उपायों ने इस बीमारी के स्थायी इलाज में सफलता प्राप्त की है।
ये भी पढ़ें-पतंजलि फूड्स कैसे बदल रहा है भारत का हेल्दी फूड मार्केट?
रिसर्च में हुआ खुलासा
पिछले कुछ वर्षों में सोरायसिस का कोई स्थायी इलाज अबतक मौजूद नहीं था, लेकिन अब पतंजलि के शोध ने रोग के इलाज को एक नई दिशा दी है। इस अध्ययन में चूहों पर इमीक्विमोड और टीपीए प्रेरित सोरायसिस के प्रीक्लिनिकल मॉडल का परीक्षण किया गया, जिसमें सोराग्रिट टैबलेट और दिव्य तैल का उपयोग किया गया था। परिणामस्वरूप, स्किन पर सकारात्मक बदलाव दिखाई दिए, जो सोरायसिस के इलाज में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
यह शोध बताता है कि प्राकृतिक आयुर्वेदिक उपायों के माध्यम से हम कठिन से कठिन बीमारी का इलाज संभव बना सकते हैं और पतंजलि इस दिशा में मील का पत्थर साबित हो सकता है।
ये भी पढ़ें-स्वास्थ्य और स्थिरता से भारत का भविष्य बदल रहा पतंजलि, कंपनी का यही प्रयास
संबंधित खबरें
हिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
6 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
9 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
14 hrs agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
15 hrs agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
16 hrs ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoअग्निवीरों को UP में बिना एग्जाम मिलेगी सरकारी नौकरी; CM योगी ने किया ऐलान
1 day agoRRB NTPC CBT-2 का स्कोरकार्ड जारी, प्रयागराज से 244 अभ्यर्थी पास
1 day agoआजम खान को SC से तगड़ा झटका, ED की गिरफ्तारी पर तुरंत सुनवाई से इनकार
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में दान चोरी पर SC में खुलासा, UP सरकार ने बताया-दोषी कौन
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines