Uttar Pradesh Noida News (जुनेद अख्तर) : सेक्टर-151ए में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स का काम फिर रूक गया है। जमीन अधिग्रहण नहीं होने पर काम को रोका गया है। इससे पहले भी कई बार इसी वजह से काम रोका गया था। बताया जा रहा है कि नोएडा अथॉरिटी जिला प्रशासन के जरिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया करा रही है। किसानों से जमीन के दाम को लेकर कुछ विवाद चल रहा था। किसान मौजूदा समय के रेट से मुआवजा मांग रहे हैं। जबकि प्रशासन ऐसा नहीं कर रहा है। ऐसे में 2025 में भी गोल्फ कोर्स शुरू का होना मुश्किल है।
68 फीसदी काम पूरा
नोएडा के सेक्टर-151ए में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल गोल्फ कोर्स के लिए अथॉरिटी अभी पूरी जमीन का अधिग्रहण नहीं कर पाया है। अथॉरिटी जिला प्रशासन के माध्यम से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया करा रहा है। ऐसे में इस योजना को पूरा होने में समय लगेगा। इस प्रक्रिया में करीब छह माह का समय लग सकता है। अभी तक इसका करीब 68 फीसदी काम पूरा हो चुका है। हालांकि अथॉरिटी का कहना है कि जिस क्षेत्र में जमीन नहीं मिली है, उसे छोड़कर बाकी काम पूरा किया जा रहा है। इसके लिए कंपनी को दो किस्तें दी जा चुकी हैं।
साढ़े तीन साल बाद भी नहीं बन पाया गोल्फ कोर्स
जुलाई 2021 में गोल्फ कोर्स का काम शुरू हुआ था। उस समय अथॉरिटी के अधिकारियों ने दावा किया था कि डेढ़ साल में 2022 के अंत तक इसे पूरा कर लिया जाएगा, लेकिन अभी तक इसका 32 फीसदी से ज्यादा काम अधूरा है। इसकी वजह यह है कि पहले ठेकेदार ने पिछले साल कई महीनों तक काम बंद रखा था। इसके अलावा अथॉरिटी इस प्रोजेक्ट के लिए पूरी जमीन लेने में असफल साबित हो रहा है। कई बार प्रक्रिया करने के बाद भी अथॉरिटी किसानों से आपसी सहमति से जमीन नहीं ले पाया है।
नोटिस जारी होने के बाद भी काम में नहीं तेजी
इस प्रोजेक्ट के लिए कामबख्शपुर गांव की करीब ढाई हेक्टेयर जमीन ली जानी है। इस जमीन पर गोल्फ कोर्स का मैदान और अन्य चीजों का निर्माण होना है। नोटिस देने के बाद भी काम की गति नहीं बढ़ी। वर्ष 2024 में गोल्फ कोर्स का काम बेहद धीमी गति से चला। निर्माण एजेंसी की लापरवाही के कारण काम में तेजी नहीं आ सकी। अथॉरिटी ने एजेंसी को दो-तीन बार नोटिस भी जारी किया। इसके बावजूद अभी तक काम में तेजी नहीं आई है।
निर्माण के लिए किस्त जारी
इसके लिए नोएडा अथॉरिटी ने निर्माण कंपनी को दो किस्तें जारी कर दी हैं। पहली किस्त 25 लाख रुपए और दूसरी किस्त 47 लाख रुपए कंपनी को जारी कर दी गई है। इसके अलावा जल्द ही लोगों के लिए फिर से सदस्यता खोल दी जाएगी। गोल्फ कोर्स की सदस्यता 10 लाख रुपए है। इसे तीन किस्तों में जमा किया जा सकता है। काम अधूरा होने के चलते लोग सदस्या लेने के लिए आगे नहीं आ रहे हैं। लोगों का कहना है कि
140 करोड़ से बन रहा गोल्फ कोर्स
बता दें कि जुलाई 2021 में इस परियोजना की शुरुआत हुई थी। इसका 68 फीसदी काम पूरा हो चुका है। इसका निर्माण जून 2025 में पूरा होना है। जमीन न मिलने के कारण योजना में करीब 11 करोड़ रुपये का अंतर आ गया था। अब इसकी लागत 140 करोड़ हो गई है। इसमें 107 करोड़ से सिविल कार्य होगा। 20 करोड़ से विद्युत कार्य और 12 करोड़ की लागत से बागवानी कार्य किया जाएगा। योजना का कुल क्षेत्रफल करीब 113.87 एकड़ है।
संबंधित खबरें
कौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
50 mins agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
5 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
5 hrs agoकौन हैं सुल्तानपुर जिला अदालत के जज, जिन्होंने राहुल गांधी को किया बरी?
7 hrs ago1 नवंबर से बदल रहा है रामलला के दर्शन का समय, देखें नया शेड्यूल
8 hrs agoसीएम धामी का ऐलान, माणा पास से औली तक होगी 100 माइल्स अल्ट्रा रन
9 hrs ago4 राज्यों में बारिश और तेज हवा, चक्रवात अर्नब का UP-बिहार में भी दिखेगा असर
11 hrs agoUP चुनाव में विपक्ष के साथ आएगी AIMIM? ओवैसी ने बताया अपना 'प्लान'
12 hrs agoराहुल के खिलाफ मानहानि केस में फैसला आज, शाह पर टिप्पणी से जुड़ा है मामला
13 hrs agoएक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines