---विज्ञापन---

अजब प्रेम की गजब कहानीः कृष्ण भक्ति को आई रशियन महिला वृंदावन के ग्वाले को दे बैठी दिल

Viral News: दिल्ली से महज 150 किमी दूर भगवान कृष्ण की नगरी में एक अनोखी प्रेम कहानी देखने को मिली है। यहां सांवरे की भक्ति में खिंची आई रशियन महिला बृज के एक ग्वाले को अपना दिल दे बैठी है। प्रेम भी इतना कि दोनों ने शादी कर दी। दोनों की प्रेम कहानी की पूरे […]

---विज्ञापन---

Viral News: दिल्ली से महज 150 किमी दूर भगवान कृष्ण की नगरी में एक अनोखी प्रेम कहानी देखने को मिली है। यहां सांवरे की भक्ति में खिंची आई रशियन महिला बृज के एक ग्वाले को अपना दिल दे बैठी है। प्रेम भी इतना कि दोनों ने शादी कर दी। दोनों की प्रेम कहानी की पूरे बृज क्षेत्र में चर्चा (Viral News) है।

गायों की सेवा करता है राजकरण

जानकारी के मुताबिक, मूल रूप से रूस की रहने वाली 36 वर्षीय महिला यूना भगवान कृष्ण की भक्ति में आकर्षित होकर वृंदावन आई थी। यहां वह बांके बिहारी की सेवा में लगी हुई थी। इसी दौरान युना की मुलाकात राजकरण से हुई। 35 वर्षीय राजकरण भी करीब दो दशकों से वृंदावन में रह कर गायों की सेवा कर रहा था।

---विज्ञापन---

यहां हुई दोनों की मुलाकात

इसी दौरान एक दिन राजकरण की यूना से मुलाकात हुई। बताया गया है कि दोनों गायों की सेवा करते थे। समय के साथ-साथ उनका रिश्ता गहरा होता गया और उन्हें एक-दूसरे से प्यार हो गया। अप्रैल 2023 में उन्होंने दिल्ली में हिंदू रीति-रिवाज से शादी कर ली। अब, वे अपना दिन गायों की देखभाल और सेवा में बिताते हैं। शाम को दोनों वृंदावन में इस्कॉन मंदिर के पास लोगों को खाना खिलाते है और धार्मिक किताबें व चंदन बांटते हैं।

---विज्ञापन---

मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र

बताया गया है कि राजकरण ने कोई शिक्षा प्राप्त नहीं की है। उसकी हिंदी भी कोई ज्यादा खास नहीं है, बावजूद इसके वो अपने प्रेम की भाषा यूना को समझाने में सक्षम है। उधर, शादी के बाद से युना ने पूरे दिल से भारतीय संस्कृति को अपना लिया है। यूना अपनी मांग में सिंदूर, गले में मंगलसूत्र और पैरों में पायल पहनती है।

---विज्ञापन---

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

First published on: Aug 06, 2023 06:49 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola