Woman Brutally Beaten in Greater Noida: दिल्ली से सटे यूपी के ग्रेटर नोएडा में हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां के सूरजपुर क्षेत्र में एक परिवार ने जादू-टोने के शक में महिला के साथ मारपीट की, उसके बाल काटे और पेशाब पिलाई। पीड़ित महिला ने बताया कि आरोपियों इस पूरी घटना का वीडियो भी बनाया। पीड़िता ने मामले की शिकायत पुलिस ने की है। पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी ठेकेदार, उसकी पत्नी और बेटी को अरेस्ट कर लिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार बिहार के पूर्णिया की रहने वाली मजदूर महिला खेड़ी गांव में किराए के मकान में रहती है। महिला के घर के पास में ही ठेकेदारी का काम करने वाला ननूवा अपने परिवार के साथ पड़ोस में रहता है। ठेकेदार की एक बेटी बीमार बहुत रहती है। ऐसे में ठेकेदार और उसकी पत्नी को शक था कि पड़ोस में रहने वाली महिला जादू-टोना करती है। इससे उसकी बेटी की तबीयत खराब रहती है।
ये भी पढ़ेंः पुलिस अफसर ने भुगती ‘रंगरलियों’ की सजा, डिमोशन कर बना दिया सिपाही
ठेकेदार-पत्नी और बेटी अरेस्ट
पीड़िता ने पुलिस को बताया कि इसी शक के आरोप में ठेकेदार के परिवार ने उसके साथ मारपीट की। परिवार के सदस्यों ने महिला को घर में बंद कर बुरी तरह पीटा। उसके बाल काटे और उसको जबरन पेशाब पिलाया। इस दौरान आरोपियों ने इस घटना का वीडियो भी बनाया। इसके बाद किसी तरह महिला आरोपियों केे चंगुल से छूटकर पुलिस के पास पहुंची।
वीडियो नहीं मिला
सूरजपुर कोतवाली प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला की शिकायत पर आरोपी ठेकेदार ननूवा, उसकी पत्नी पिंकी और बेटी प्रीति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। इतना ही नहीं पुलिस ने तीनों को अरेस्ट कर जेल भी भेज दिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पीड़िता जिस वीडियो का जिक्र कर रही है वह कहीं पर भी नहीं मिला। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
ये भी पढ़ेंः मर कर भी नहीं मिला सुकून, हाईटेक शहर के पोस्टमार्टम हाउस में शवों की बेकद्री
संबंधित खबरें
यूपी के शाहजहांपुर में क्या कर रही बांग्लादेश की ट्रेन? देखने को उमड़ी भीड़
2 hrs agoUP में BJP के बड़े नेता को उनके ही फार्महाउस में बनाया बंधक, लूटे 50 लाख
4 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, सरकारी धन के गबन-धोखाधड़ी के आरोप में FIR दर्ज
4 hrs agoकौन हैं सपा को झटका देने वाले 3 विधायक, BJP के सामने क्या होंगी चुनौतियां?
4 hrs agoपूजा कर रही मुस्कान, साहिल परेशान... ब्लू ड्रम मर्डर में आज सजा का फैसला
5 hrs agoसीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
19 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
23 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
1 day agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
1 day agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines