Woman Suicide After Husband Death In Jalaun: यूपी के जालौर से एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां पति की मौत के बाद सदमे से एक महिला ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। घटना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया।
यह है मामला
यह पूरा मामला जालौन के कोतवाली थाना क्षेत्र के गणेश नगर का है। यहां रहने वाले उमेशचंद्र पिछले 2 महीने से बीमार चल रहे थे। उनका इलाज भी चल रहा था। गुरुवार रात खाना खाने के बाद सभी परिजन सो गए। रात में उमेशचंद्र की पत्नी कविता अपने बीमार पति को देखने उठी तो देखा कि उनकी मौत हो चुकी थी। पति की मौत का सदमा कविता बर्दाश्त नहीं कर पाई और कुछ घंटे बाद साड़ी से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची और जांच शुरू की।
शव देख मची चीख-पुकार
हालांकि माता-पिता के मरने की खबर बच्चों को पता नहीं थी। जब दोनों बच्चे अर्पित और सागर उठे तो माता-पिता के शव देखकर चीख पुकार मच गई। एक साथ दंपत्ति की मौत से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मौहल्ले के लोगों ने इसकी सूचना कोतवाली को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने फोरेंसिक टीम को बुलाया और सबूत जुटाए। माता-पिता की मौत के बाद बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल है।
संबंधित खबरें
उत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
2 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
3 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
6 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
8 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
20 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines