हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

पड़ोसी से शादी करना चाहती थी विवाहिता, पति को भूली प्रेमी रहा याद, अब अगली और पिछली दोनों जिंदगी बर्बाद

विज्ञापन

Agra Crime News: एक महिला ने पड़ोसी के ‘प्यार’ में अपनी पिछली और अगली जिंदगी बर्बाद कर डाली। परिवार को छोड़कर आगे की जिंदगी पड़ोसी के साथ बिताने का सपना देख रही महिला के अरमानों पर उस समय कुठाराघात हो गया, जब चिकनी चुपड़ी बातों में फंसाकर आरोपी उससे लाखों के जेवरात और पैसे ठगकर भाग गया।

पहले दोस्ती फिर प्यार

जानकारी के मुताबिक ये मामला उत्तर प्रदेश के आगरा जिले का है। यहां थाना क्षेत्र में रहने वाली एक महिला की पड़ोस में रहने वाले एक युवक से दोस्ती हो गई। धीरे-धीरे ये दोस्ती प्यार में बदल गई। दोनों ने साथ जीने मरने की कसमें तक खा लीं। प्यार जब परवान चढ़ा तो महिला ने अपनी आगे की जिंदगी पड़ोसी के साथ बिताने का फैसला किया।

महिला से मंगाए पैसे और गहने

महिला की ओर से पुलिस में की गई शिकायत में उसने कहा कि है कि मामला जुलाई का है। पड़ोसी ने अपनी बातों में फंसाया और महिला को साथ ले जाने की बात कही। महिला ने बताया कि युवक के साथ जाने के लिए अपने घर से लाखों रुपयों के गहने और करीब 50 हजार रुपये लेकर घर से निकल आई। आरोपी युवक उसे एक ऑटो में मिला। दोनों कहीं जाने के लिए निकल गए।

रास्तों पर लेकर घूमता रहा, फिर छोड़कर भागा

पुलिस को महिला ने बताया कि आरोपी उसे ऑटो में लेकर पूरे आगरा के रास्तों पर घूमता रहा। इसके बाद देर रात उसने बिजलीघर चौराहे पर उसे बैठा दिया। कहा कि वह कुछ देर में आ रहा है। महिला ने बताया कि वह आज तक लौटकर नहीं आया। अब महिला के पास वापस घर जाने का रास्ता भी नहीं बचा था। इसके बाद महिला अपनी मां के घर गई। पहले सोचा केस करने पर बदनामी होगी, लेकिन अब लगा कि शिकायत नहीं करेगी तो आरोपी फिर किसी को अपना शिकार बनाएगा।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें