Jhansi: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के झांसी (Jhansi) जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। मामले की जानकारी होने पर पुलिस मौके पर पहुंची। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं महिला ने जब पति की हत्या का कारण बताया तो पुलिस भी हिल गई।
जानकारी के मुताबिक घटना झांसी के भधरवारा गांव की है। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर दी। बताया गया है कि पति नशे में था। महिला ने बताया कि कथित तौर पर उसके साथ मारपीट की और उसकी बेटी से दुष्कर्म की धमकी दी।
पानीपत में नौकरी करता है, छुट्टी पर आया था
झांसी पुलिस ने बताया कि हत्या में शामिल महिला और उसकी बेटी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। महिला ने पुलिस को बताया कि उसका पति (40 वर्ष) पानीपत में मजदूरी करता है। हाल ही में वह छुट्टी पर गांव आया था।
महिला ने आरोप लगाया कि शनिवार को उसका पति एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए गया। जब वह वापस लौटा तो नशे में था। इसके बाद उसने झगड़ा किया। आरोप है कि महिला के लिए पति ने मारपीट की। इस पर उसकी बेटी मां को बचाने के लिए आ गई।
बलात्कार की बात सुन मां-बेटी ने किया हमला
महिला का आरोप है कि जब उसकी बेटी (नाबालिग) ने हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो पति ने उसके साथ बलात्कार करने की धमकी दी। इस बात से आक्रोशित मां-बेटी ने उस पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया, जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
मऊरानीपुर क्षेत्र के पुलिस अधिकारी राजेश राय ने बताया कि मां और बेटी के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-
संबंधित खबरें
CM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
2 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
2 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
7 hrs agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
2 days agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
2 days agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
3 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines