woman jumped from bridge in Ganga: हमारे आपके इर्द गिर्द कई बार ऐसी घटनाएं हो जाती हैं, जिनपर हमें यकीन नहीं होता है और बाद में हम उसे चमत्कार का नाम दे देते हैं। ऐसा ही एक मामला यूपी के कासगंज से सामने आया, जहां गंगा नदी के पानी में उतरती मिली एक महिला को देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी, मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे बाहर निकाला तो उसकी सांसे चलती पाई गईं, जिसके बाद उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में लोगों ने बताया कि पानी में उतरती महिला मृत प्रतीत हो रही थी। कुछ प्रत्यक्षदर्शी इस घटना को चमत्कार का तो कुछ इसे इत्तेफाक बता रहे हैं।
मॉर्निंग वॉक पर निकले लोगों को पानी में उतरती दिखी महिला
पूरा मामला यूपी के कासगंज स्थित गंजडुंडवारा के थाना सिकंदरपुर वैश्य के अंतर्गत आने वाले कादरगंज पुल का है, जहां मार्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों ने पुल के नीचे बह रही एक महिला को पानी में उतरता हुआ देखा। इस दृश्य को देखकर लोग दंग रह गए और उन्होंने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तत्काल महिला को गंगा नदी से बाहर निकालकर उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया।
दूर से देखने पर मृत लग रही थी महिला, बाहर निकालने पर चल रहीं थी सांसें
इस घटना के दौरान वहां मौजूद लोगों ने बताया कि दूर से देखने पर लग रहा था कि वो महिला मर चुकी है, लेकिन पुलिस के आने पर जब उसे बाहर निकाला गया तो उसकी सांसे चल रही थीं और वो महिला पानी की ऊपरी सतह पर उतरा रही थी। इस घटना के बाद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस चौकी कादरगंज पर दी। सूचना पाकर चौकी प्रभारी नरेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने गोताखोरों की मदद से महिला को नदी से बाहर निकलवाया। चौकी प्रभारी ने तत्काल एंबुलेंस को मंगाकर महिला को कादर चौकी क्षेत्र के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर उपचार के भर्ती कराया है।
पुल पर मिलीं महिला की चप्पलें
पुलिस ने मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि महिला कौन है और कहां से आई इस बारे में कोई जानकारी अभी नहीं मिल सकी है। हालाकि, जिस पुल से नीचे नदी में महिला पड़ी हुई थी, उसी पुल के ऊपर उसकी दोनों चप्पल पड़ी हुईं पाई गई हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि यहीं से महिला ने छलांग लगाई होगी। इस मामले में पुलिस का कहना है कि पीड़ित महिला के उपचार के बाद होश में आने के साथ ही पूरा मामला सामने आ पाएगा।
संबंधित खबरें
लखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 hr agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 hr agoSIR पर कांग्रेस के विरोध को सीएम धामी ने बताया राजनीतिक हताशा
1 day agoयूपी में आज से बंटना शुरू होगा फ्री राशन, जानिए टाइमिंग और जरूरी नियम
1 day agoयूपी में 10 राज्यसभा सांसद निर्वाचित, BJP के 8, सपा के 2 MP निर्विरोध जीते
2 days agoहोली-दिवाली पर मिलेगा मुफ्त सिलेंडर, योगी कैबिनेट में 39 प्रस्ताव मंजूर
2 days agoPM मोदी के नाम पर होगा जेवर एयरपोर्ट का नाम, योगी कैबिनेट का बड़ा फैसला
2 days agoयूपी में मेडिकल कॉलेज 36 से बढ़कर 85 हुए, बोले मुख्यमंत्री योगी
2 days agoलखनऊ में डबल मर्डर, मां-बेटी की गला घोंटकर हत्या, शव मिलने से मचा हड़कंप
2 days agoदिल्ली-ग्रेटर नोएडा के रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, जान लें अल्टरनेट रूट्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines