Woman Judge Gets Death Threat: यूपी के बांदा जिले में एक महिला जज को डाक के जरिए धमकी भरा लेटर भेजा गया है। बता दें कि महिला सिविल जज को डाक के जरिए बीती 28 मार्च को एक लेटर भेजा गया था। पत्र में जान से मारे जाने की धमकी मिलने के बाद महिला जज की सुरक्षा बढ़ा दी गई हैं।वहीं मामले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ 506, 467 आईपीसी धाराओं में FIR दर्ज की है।
फर्जी हो सकता है लेटर पर लिखा पता और मोबाइल नंबर
बता दें कि बांदा में तैनात महिला जज को 28 मार्च को धमकी भरा लेटर मिला था। महिला जज की तहरीर के आधार पर महिला सिविल जज ने 3 लोगों के खिलाफ साजिश रचने आरोप का लगाया है। पीड़ित जज ने कहा कि लेटर आरएन उपाध्याय नाम के शख्स द्वारा भेजा गया है । लेटर के ऊपर नाम-पता और मोबाइल नंबर भी लिखा हुआ है। उन्होंने यह अंदेशा जताया है कि लेटर पर दर्ज नाम और मोबाइल नंबर फर्जी हो सकता है। उन्होंने कहा पोस्ट ऑफिस के सीसीटीवी फुटेज की जांच से यह सामने आ सकता है कि यह धमकी भरा पत्र किसने भेजा है।
महिला जज ने CJI को लिखा था लेटर
महिला सिविल जज ने बाराबंकी जिले में तैनाती के दौरान मुख्य न्यायाधीश को पत्र लिखकर एक न्यायिक अधिकारी पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था। महिला जज ने CJI को को पत्र लिखकर इच्छा मृत्यु की मांग की थी। बता दें कि यौन उत्पीड़न के आरोप की जांच उच्च न्यायालय में चल रही है ।
आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस
धमकी भरा लेटर मिलने के बाद महिला जज ने तीन लोगों के खिलाफ साजिश रचने का आरोप लगाया हैं। महिला जज ने मांग की है कि पोस्ट ऑफिस के CCTV फुटेज की जांच कराई जाए, जहां से यह लेटर भेजा गया है । पुलिस ने मामले में FIR दर्ज करते हुए जांच शुरु कर दी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश कर रही है।
संबंधित खबरें
नूडल खाकर 5 लोगों की मौत के मामले में मृतक की 2 बहनों और बहनोई पर FIR
1 hr ago3500 VIP पास, कड़ी सिक्योरिटी... राम मंदिर अयोध्या में दर्शन के बदले नियम
4 hrs agoकेरल की 'दुल्हन' ने सीएम योगी को लिखा इमोशनल लेटर, शादी का भेजा न्योता
15 hrs agoअंकिता भंडारी केस में सुरेश राठौड़ से CBI ने की पूछताछ, क्या बोले Ex MLA?
16 hrs agoमां कालरात्रि की आराधना, महिला सुरक्षा पर बोले - मुख्यमंत्री योगी
21 hrs agoसत्ता का रास्ता जनादेश से, अराजकता से नहीं- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ
21 hrs agoअवैध हिरासत को लेकर UP पुलिस पर भड़का इलाहाबाद हाईकोर्ट
23 hrs agoपति-पत्नी और 3 बच्चे... ग्रेटर नोएडा में घर के अंदर मिले 5 लोगों के शव
1 day agoयूपी में तीन दिन सार्वजनिक अवकाश, स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद; CM योगी का फैसला
1 day agoउत्तराखंड में 2 अग्निवीरों को मिलेगी PAC में नौकरी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines