शाहजहांपुर: उत्तर प्रदेश के शाहजहांपुर में एक महिला को पड़ोसियों ने मार-पीटकर घायल कर दिया। पुलिस में दर्ज शिकायत के अनुसार विवाद की वजह गली में पेशाब करना बताया जा रहा है, जिसके बाद पहले महिलाओं में गाली-गलौज हुआ और फिर नौबत मारपीट तक आ गई। इसी बीच लोहे की रॉड से प्राइवेट पार्ट पर हमला किया गया तो वह बेहोश हो गई। फिलहाल स्थानीय पुलिस इस मामले की तफ्तीश में जुटी हुई है।
15 दिसंबर को हुआ था विवाद
वाकया राम चंद्र मिशन थाने के अंतर्गत एक गांव में बीती 15 दिसंबर को घटा था। झगड़े की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस को इस बारे में दी शिकायत में लगभग 35 वर्षीय एक महिला ने बताया कि वह गली में नाले के पास बैठकर पेशाब कर रही थी। इसी दौरान पड़ोस में पड़ते घर की महिला ने उसके साथ गाली-गलौज शुरू कर दिया और इतना ही नहीं, देखते ही देखते उसका पति भी वहां आ गया। इसके बाद पड़ोसी दंपति ने लाठी-डंडों और रॉड से उसे बुरी तरह घायल कर दिया। उसके प्राइवेट पार्ट पर भी वार किए गए, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़ी। बाद में परिजनों ने उसे अस्पताल पहुंचाया।
यह भी पढ़ें: लखनऊ में कश्मीरी युवकों से मारपीट; नगर निगम की टीम ने ड्राईफ्रूट्स छीनकर सड़क पर फेंके
पुलिस ने किया गंभीर धाराओं में केस दर्ज
उधर, इस बारे में सर्कल ऑफिसर बीएस वीर कुमार ने बताया कि इलाके के एक गांव में मामूली विवाद के बाद घायल महिला फिलहाल अस्पताल में भर्ती है। पुलिस ने उसके बयान के आधार पर पड़ोसी गुरुदेव, उसकी पत्नी और राजीव नामक एक अन्य के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 323, 504, 506, 452 और 308 के तहत आपराधिक केस दर्ज करके आगे की जांच शुरू कर दी है।
बिहार के गोपालगंज में पुजारी की नृशंस हत्या के मामले में SP का बयान हुआ वायरल, जानें क्या कहा पुलिस अधिकारी ने
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
11 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
12 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines