नोएडा की पॉश सोसायटी में लिफ्ट में फंसने से महिला की मौत, हंगामा
Edited By Naresh Chaudhary

Edited By Naresh Chaudhary

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा स्थित सेक्टर-137 में उस वक्त हंगामा हो गया, जब एक बुजुर्ग महिला की सोसायटी की लिफ्ट में फंसकर मौत हो गई। बताया गया है कि महिला लिफ्ट में चढ़ रही थी। गंभीर रूप से घायल महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सूचना पर बाद परिवार समेत सोसायटी के लोग इकट्ठा हो गए और हंगामा हो गया।
जानकारी के मुताबिक हादसा सेक्टर-137 स्थित पारस सोसायटी की है। यहां 70 वर्षीय सुशीला सोसायटी के टावर 24 स्थित फ्लैट नं. 803 में अपने बेटे और बहू के साथ रहती थी। बताया गया है कि वह किसी काम से नीचे जा रही थीं। इसलिए वे अपने फ्लोर से लिफ्ट में चढ़ीं। इसी दौरान लिफ्ट का तार टूट गया और वह फंस गईं। लोगों को जब इसकी जानकारी हुई तो जैसे-तैसे उन्हें को निकाला।
स्थानीय लोगों ने बताया कि आनन-फानन में महिला को पास के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मौत की जानकारी होने पर सोसायटी के लोग इकट्ठा हो गए। उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। बताया गया है कि लोगों की मांग की है, उत्तर प्रदेश लिफ्ट्स सेफ्टी एक्ट बनाया जाए।
बता दें कि 31 जुलाई को महाराष्ट्र के पुणे में भी गंभीर हादसा होते-होते बचा था। यहां एक सोसायटी की लिफ्ट में मां और बेटे सवार थे। अपने फ्लोर पर पहुंचे। इसके बाद जैसे ही मां-बेटे लिफ्ट से निकले वैसे ही लिफ्ट सीधे 10वीं मंजिल से ग्राउंड फ्लोर पर आ गिरी। लिफ्ट में लगे सीसीटीवी कैमरे में घटना कैद हो गई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।
न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on: