हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

शव के 'लंबे बालों' ने करा दी यूपी पुलिस की फजीहत, समझी महिला की लाश निकाला कुछ और..

विज्ञापन

Basti Viral News: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां उस वक्त हड़कंप मच गया जब पुलिस ने एक लावारिस शव को लंबे बाल देखकर महिला समझा का शव समझा और पोस्टमार्टम के लिए मुर्दाघर में भेज दिया, लेकिन जब डॉक्टरों ने जांच की उनके होश उड़ गए। मामला सामने आने पर एसपी ने जांच के आदेश दिए हैं।

सरयू नदी के किनारे मिला था शव

जानकारी के मुताबिक जिले में दुबौलिया थाना क्षेत्र के गांव गोकुलपुरा में सरयू नदी के किनारे लोगों ने एक संदिग्ध बोरा देखा। उसने में तेज दुर्गंध आ रही थी। लोगों ने स्थानीय पुलिस को मामले की जानकारी दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने देखा तो वह शव था। पुलिस ने मृतक के लंबे बाद देखकर समझा का शव किसी महिला का है। कागजी कार्यवाही करते हुए पुलिस वालों ने शव को पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया।

यह भी पढ़ेंः ‘हक तुझ पर जताता मैं कैसे, जब तू मेरी जागीर न थी…’, गाना बजाकर प्रेमी ने लगा ली फांसी

72 घंटे में कराना होता है पोस्टमार्टम

उधर, सोशल मीडिया के अलावा आसपास के इलाके में शव की शिनाख्त कराने की कोशिश की, लेकिन कोई शिनाख्त नहीं हो गई। नियम अनुसार 72 घंटे होने पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया। डॉक्टरों ने जब शव को देखा तो हैरान रह गए, क्योंकि कागजों में शव महिला का बताया गया था, लेकिन हकीकत में शव पुरुष का था। इस पर डॉक्टरों ने पोस्टमार्टम करने से इनकार कर दिया।

एसपी ने दिए जांच के आदेश

मामला की जानकारी जब जिले के एसपी गोपाल कृष्ण चौधरी को हुई तो उन्होंने जांच के आदेश दिए हैं। उन्होंने मीडिया को बताया कि किस स्तर पर भूल हुई है इसकी जांच कराई जा रही है। हालांकि उन्होंने बताया कि स्थानीय स्तर और अन्य थानों से शव की शिनाख्त कराई जा रही है। जल्द ही मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

उत्तर प्रदेश की खबरों के लिए यहां क्लिक करेंः-

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें