उत्तर प्रदेश के बरेली में मेरठ जैसा एक मामला सामने आया है, जहां पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति को रास्ते से हटाने के लिए उसे चूहे मारने की दवा मिली चाय पिला दी। इसके बाद उसी दिन पति की लाश घर के कमरे में फंदे से लटकी मिली। मृतक के भाई ने उसकी पत्नी और प्रेमी पर हत्या का आरोप लगाते हुए मुकदमा दर्ज कराया, जिसके बाद पुलिस जांच में चौंकाने वाले तथ्य सामने आए।
घटना के वक्त संविदा कर्मी की लाश कमरे में मिली थी। कमरे का दरवाजा तोड़कर शव को बाहर निकाला गया था। पत्नी लाश के सामने जोर-जोर से रोने लगी, जिसे देखकर पुलिस को भी मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ। लेकिन जब जांच आगे बढ़ी तो पूरा मामला ही पलट गया।
रेखा का पिंटू के साथ था अफेयर
दरअसल, रेखा नाम की महिला पर अपने प्रेमी पिंटू के साथ मिलकर पति केहर सिंह की हत्या का आरोप है। आज पुलिस ने रेखा और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन पर आरोप है कि प्रेम संबंध में बाधा बन रहे पति की हत्या की गई। बरेली के अलीगंज थाना क्षेत्र के कलम गांव निवासी केहर सिंह फतेहगंज पश्चिमी में संविदा सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत था और वहीं एक कमरे में अपनी पत्नी रेखा और चार बच्चों के साथ किराए पर रहता था।
बताया जा रहा है कि 13 अप्रैल को पति-पत्नी में विवाद हुआ था। उसी दौरान पत्नी रेखा कमरे के बाहर काम कर रही थी, जबकि केहर सिंह अंदर कमरे में था। कुछ देर बाद रेखा की चीखने-चिल्लाने की आवाज आई तो आस-पास के लोग दौड़े। उन्होंने दरवाजा तोड़कर केहर सिंह को फंदे से लटकता हुआ पाया और अस्पताल ले गए, जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से हुआ खुलासा
पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। रिपोर्ट देखकर पुलिस भी हैरान रह गई। एसपी (उत्तरी) मुकेश चंद्र मिश्र ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत का कारण दम घुटना पाया गया है और विसरा सुरक्षित रखवाया गया है। रिपोर्ट के आधार पर मृतक के भाई अशोक ने केहर सिंह की पत्नी रेखा और उसके प्रेमी पिंटू पर हत्या का मुकदमा दर्ज कराया।
अशोक का आरोप है कि रेखा और पिंटू के बीच लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। पूछताछ में सामने आया कि रेखा एक निजी मेडिकल कॉलेज के मैस में खाना बनाने का काम करती थी, जहां पिंटू से उसकी नजदीकियां बढ़ीं। जब केहर सिंह को इसका पता चला तो उसने विरोध किया और रेखा की नौकरी भी छुड़वा दी, लेकिन दोनों का मिलना-जुलना बंद नहीं हुआ।
पति को पिलाई चूहे मारने की दवा
पुलिस पूछताछ में यह भी सामने आया कि घटना वाले दिन रेखा ने केहर सिंह को चूहे मारने की दवा चाय में मिलाकर पिलाई थी। फिलहाल, चार बच्चों की मां रेखा और उसका अविवाहित प्रेमी पिंटू अब जेल की सलाखों के पीछे हैं।
मेरठ से सामने आया था चौंकाने वाला मामला
इससे पहले मेरठ में मुस्कान ने अपने पति की हत्या अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर कर दी थी और शव को ड्रम में छिपाकर हिमाचल प्रदेश घूमने चली गई थी। मामला एक जब खुलासा हुआ तो हर कोई हैरान था। फिलहाल मुस्कान अपने प्रेमी साहिल के साथ जेल में बंद है। इसके साथ ही मेरठ में एक और पति की हत्या का चौंकाने वाला मामला सामने आया। यहां एक महिला ने अपने पति की हत्या कर, उसे जहरीले सांप द्वारा काटे जाने के बाद मौत दिखाने की कोशिश की। इसमें उसका बॉयफ्रेंड भी शामिल था। दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
संबंधित खबरें
यूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
59 mins agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
2 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
3 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
5 hrs ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
5 hrs agoक्या काशीपुर में था द्रोणाचार्य का आश्रम? पुराना इतिहास खंगाल रही ASI
7 hrs agoनौकरी से जुर्म की दुनिया का सफर...टाइगर केस में कैसे फंसीं राधा-बबीता?
8 hrs agoयूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
19 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
1 day agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines