Wife Whisked Prisoner Husband From Police On Scooty : पुलिस की लापरवाही और मोहब्बत के जुनून का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। हरियाणा में एक महिला अपने कैदी पति को पुलिस की नाक के नीचे से भगा ले गई। पुलिसकर्मी उत्तर प्रदेश के मथुरा से एक अंडरट्रायल कैदी को अदालती सुनवाई के लिए हरियाणा लेकर आई थी। लेकिन स्कूटी पर आई एक महिला कैदी को लेकर रफूचक्कर हो गई।
घटना में यूपी पुलिस के तीन कर्मचारियों पर ड्यूटी पर लापरवाही के आरोप का सामना कर रहे हैं। पुलिस ने कैदी को ढूंढने के लिए कई टीमों को काम पर लगाया है। महिला की हरकत के लिए उसके खिलाफ भी एक मामला दर्ज कराया गया है। पुलिस के अनुसार इस कैदी का नाम अनिल था जो हरयाणा के पलवल जिलवे में होडाल का रहने वाला था। हरियाणा और उत्तर प्रदेश में उसके खिलाफ कम से कम आठ मामले चल रहे हैं।
मथुरा की जेल में सजा काट रहा था अनिल
उत्तर प्रदेश में दर्ज एक मामले में अनिल मथुरा जेल में सजा काट रहा था। उसके खिलाफ अटेम्प्ट टू मर्डर के एक मामले में सुनवाई के लिए उसे हाल ही में होडाल लाया गया था। उसके साथ तीन पुलिसकर्मी थे जिनमें एक असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर और दो कॉन्सटेबल शामिल थे। जानकारी के अनुसार यहां की अदालत में सुनवाई बिना किसी दिक्कत के पूरी होने के बाद चारों मथुरा जाने के लिए पुलिस की वैन में सवार होने वाले थे।
सुनवाई के बाद जा रहे थे मथुरा, लेकिन…
लेकिन पुलिस वालों को कतई अंदाजा नहीं था कि आगे क्या होने वाला है। ये लोग डबचिक में नेशनल हाईवे 19 के पास थे कि अनिल की पत्नी अचानक वहां एक स्कूटी पर सवार होकर आई और अपने पति को भगा ले गई। अभी तक यह नहीं साफ हो पाया है कि उसने इस कारनामे को किस तरह अंजाम दिया। लेकिन पुलिस अब डैमेज कंट्रोल में जुटी है। पुलिस का कहना है कि कैदी और उसकी पत्नी की लोकेशन पता करने की कोशिश की जा रही है।
ये भी पढ़ें: राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा का शुभ मुहूर्त फाइनल
ये भी पढ़ें: 22 जनवरी को ये 5 लोग गर्भगृह में रहेंगे मौजूद
ये भी पढ़ें: अविवाहित लड़कियां भी गुजारा भत्ते की हकदार
संबंधित खबरें
LIVE: मॉडर्न फार्मिंग बढ़ेगी तो पहाड़ों से रुकेगा लोगों का पलायन- बालकृष्ण
4 hrs agoदुष्कर्म का आरोपी जज पॉक्सो केस की कैसे कर सकता सुनवाई? SC ने लिया संज्ञान
4 hrs ago'नहीं लड़ूंगा चुनाव, बनूंगा मुख्यमंत्री', यूपी चुनाव को लेकर अखिलेश का ऐलान
8 hrs agoकिसानों और महिलाओं के लिए बड़े पैकेज का ऐलान, CM योगी ने दी दिवाली सौगात
8 hrs agoहिमालय में सजेगा जड़ी-बूटियों का बड़ा मेला, 4 से 6 नवंबर तक 'हर्बल कुंभ'
17 hrs agoढाई लाख के गहने... ट्रेन के फर्स्ट AC डिब्बे में हुई चोरी तो महिला ने रोते
21 hrs agoउत्तरकाशी में 4,000 मीटर से ऊंचे ट्रेकिंग रूट बंद, गौमुख-तपोवन जाने पर रोक
1 day agoयूपी पीईटी की प्रोविजनल आंसर की जारी, ऐसे करें पीडीएफ डाउनलोड
1 day agoUP की 1.9 करोड़ महिलाओं के खाते में आज आएगा मुफ्त सिलेंडर का पैसा
1 day ago'माफ कर देना...', NEET में फेल के डर से 18 साल की छात्रा ने किया सुसाइड
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines