Sultanpur News: उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर से एक अवैध संबध के कारण महिला पर अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करने का आरोप लगा है। बताया गया है कि आरोपी महिला ने पुलिस को गुमराह करने के लिए पति की लाश पर दहाड़े मार-मारकर रोई। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने महिला के फोन की सीडीआर को खंगालने के बाद गांव के ही रहने वाले महिला के प्रेमी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो पूरा मामला खुलकर सामने आ गया। इसके बाद पुलिस ने महिला को भी गिरफ्तार कर लिया है।
मोबाइल सीडीआर जांच से खुला मामला
यह मामला सुल्तानपुर के चांदा कोतवाली क्षेत्र से सामने आया है। दरअसल यहां महेश नाम के एक युवक की हत्या हो गई थी। मौत की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की जानकारी की। इस दौरान मृतक युवक के परिनजों ने मृतक महेश की पत्नी पर शक जाहिर करते हुए पुलिस से शिकायत की। जिसके बाद पुलिस टीम ने मामले की जांच शुरू की और महिला के मोबाइल फोन की सीडीआर निकालकर खंगाली। इस दौरान मिहला की गांव के ही एक युवक से लगातार बात होने की बात सामने आई तो पूरी कहानी खुल गई। जिसके बाद पुलिस टीम ने गांव के ही जयप्रकाश उर्फ डंगर यादव नाम के युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
यह भी पढ़ें- पत्नी ने ही देवर के साथ मिलकर कराई थी पति की हत्या, अवैध संबंध के चलते गई एक और शख्स की जान
पुलिस ने दोनों को किया गिरफ्तार
बताया गया है कि आरोपी महिला पूजा महेश की मौत होने के बाद पुलिस और परिजनों को गुमराह करने के लिए दहाड़े मारकर रोने लगी और लाश से लिपटकर चीखती चिल्लाती रही। पुलिस के अनुसार पूछताछ के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी पूजा के जयप्रकाश उर्फ डंगर यादव से अवैध संबध थे। मृतक महेश ने पत्नी पूजा को प्रेमी डांगर यादव की दुकान के अंदर आपत्तिजनक हालत में देख लिया था। इसलिए पत्नी और उसके प्रेमी ने महेश की हत्या का प्लान बनाकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी महिला पूजा को भी गिरफ्तार कर लिया है। वहीं इस मामले में एसपी अखंड प्रताप सिंह ने बताया परिजनों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। सर्विलांस और पुलिस सहित चार टीमें घटना के खुलासे के लिए गठित की गई थी। पुलिस टीम ने कुछ ही घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
यह भी पढ़ें- सुल्तानपुर में युवक को पहले दी तालिबानी सजा; फिर किया ऐसा हाल
संबंधित खबरें
'हिंसक रिजीम चेंज' के प्रदर्शनकारियों को UP में नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी!
43 mins agoMLC चुनाव में 13 सीटों पर BJP का कब्जा, सपा का कमबैक; PK की धमाकेदार एंट्री
1 hr agoयूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2018 में High Court का बड़ा फैसला, नियुक्ति तय
3 hrs agoअमित शाह का मिशन यूपी 2027, बीजेपी की चुनावी तैयारी को मिलेगी धार?
13 hrs agoकरवा चौथ पर आपके शहर में कब निकलेगा चांद? देखें चंद्रोदय का सही समय
15 hrs agoआजम खान पर ED का एक्शन, जौहर यूनिवर्सिटी की 426.46 करोड़ की संपत्ति कुर्क
16 hrs agoइलाहाबाद हाईकोर्ट में वकीलों का हंगामा, जज की ओर फेंकी गईं कुर्सियां
17 hrs ago'आप बार-बार परीक्षा क्यों लेती हैं' आकाश के सवाल पर क्या बोलीं मायावती?
19 hrs agoकल का मौसम: चक्रवात 'अर्नब' के चलते करवा चौथ पर हो पाएगा चांद का दीदार?
21 hrs agoNDA बनाम 'INDIA' : MLC चुनाव में किसने कहां मारी बाजी; कौन हारा-कौन जीता?
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines