Wife demanded 50 lakh Before wedding night: शादी के नाम पर फ्रॉड और धोखाधड़ी से जुड़े अनेकों मामलों के बीच यूपी के आगरा जिले से इसी से जुड़ा एक बड़ा मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर ने अपनी पत्नी से तलाक के बाद दांपत्य सुख उठाने के लिए पत्नी की तलाश शुरू की। काफी तलाश के बाद मैट्रिमोनियल वेबसाइट से जब उसे एक जीवनसाथी मिली तो उसने भी डॉक्टर के साथ ऐसा फ्रॉड किया, जिसे सुनकर पुलिस भी हैरान हो गई। पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस से की गई शिकायत में बताया कि मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए मिली महिला के साथ शादी के बाद उसने सुहागरात पर ही 50 लाख रुपये की डिमांड कर दी। इतना ही नहीं, डॉक्टर ने महिला की इस मांग पर राजी न होने पर तरह-तरह से प्रताड़ित करने का भी आरोप लगाया है।
मैट्रिमोनियल वेबसाइट से महिला से हुई थी मुलाकात
पूरा मामला यूपी के आगरा जिले के शाहगंज का है। जहां रहने वाले डॉक्टर ने पुलिस को दिए गए शिकायती पत्र में बताया कि उनका साल 2019 में अपनी पत्नी के साथ तलाक हो गया था। तलाक के बाद से बेटी की जिम्मेदारी उनके ऊपर है, जिसके चलते उन्होंने दूसरी शादी करने का फैसला लिया। डॉक्टर ने बताया कि मैट्रिमोनियल वेबसाइट के जरिए उनकी मुलाकात गाजियाबाद की रहने वाली एक महिला से हुई। बातचीत के दौरान महिला ने खुद को टीचर और पेशे से अधिवक्ता बताया। डॉक्टर के मुताबिक, वह बीते साल 2022 के अगस्त माह में उससे शादी की बात फाइनल करने गाजियाबाद गए थे और तभी वे महिला की साजिश का शिकार हो गए।
दबाव डालकर कर ली शादी, फिर सुहागरात में रखी 50 लाख की डिमांड
डॉक्टर ने बताया कि जब वह महिला से शादी की बात करने गाजियाबाद गया हुआ था,उसी दौरान महिला ने शादी से संबंधित सारे कागज तैयार रखे थे और वहां पहुंचते ही महिला ने दबाव डालकर उनसे शादी कर ली। शादी के बाद महिला डॉक्टर के घर आयी। डॉक्टर ने जानकारी देते हुए बताया कि घर आने के बाद वह घर, परिवार के साथ-साथ उनकी संपत्ति से जुड़ी सारी जानकारी लेती रही। डॉक्टर ने पुलिस को बताया कि शादी के बाद सुहागरात के मौके पर महिला ने पत्नी धर्म निभाने की जगह 50 लाख रुपये की मांग कर दी। डिमांड करते हुए आरोपी महिला ने डॉक्टर पर अपनी संपत्ति से 50 लाख रुपये अपने पहले पति से जन्मे बेटे के नाम करने का दबाव बनाया।
संपत्ति हड़पने के लिए करने लगी प्रताड़ित, नगदी लेकर हुई फरार
पीड़ित डॉक्टर ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि पत्नी के रूप में मेरे साथ आई महिला की 50 लाख वाली डिमांड न मानने पर उसने उत्पीड़न शुरू कर दिया। लिहाजा, वह पत्नी धर्म निभाने की जगह तरह-तरह से प्रताड़ित करने लगी। आरोप ये भी है कि महिला पीड़ित डॉक्टर और उनकी बेटी को खाने में धीमा जहर देने लगी, जिससे एक बार उनकी बेटी की हालत भी बिगड़ गई थी। इसी बीच आरोपी महिला ने मौके का फायदा उठाकर घर में रखी नकदी पर भी हाथ साफ कर दिया और मौके से फरार हो गई।
गंभीर धाराओं में दर्ज हुआ मुकदमा, जांच में जुटी पुलिस
इस मामले को लेकर पीड़ित डॉक्टर ने अपर पुलिस आयुक्त के यहां शिकायत की थी, जिसके बाद उनके आदेश पर शाहगंज पुलिस ने मामले में जांच शुरू की और फिर जांच के बाद पुलिस ने आरोपी पत्नी के खिलाफ धमकी, मारपीट, चोरी समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। शाहगंज थाने के प्रभारी निरीक्षक आलोक सिंह ने बताया कि मामले की विवेचना कर उससे संबंधित साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
संबंधित खबरें
उत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
2 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
3 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
16 hrs agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
19 hrs agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
20 hrs agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
1 day agoयूपी चुनाव से पहले अखिलेश यादव से मिले BJP के पूर्व सांसद धर्मेंद्र कश्यप
1 day agoलखनऊ के कांग्रेस ऑफिस में क्यों भिड़े अजय राय और ममता चौधरी के समर्थक?
1 day agoअयोध्या राम मंदिर में रंगमहल बैरियर से VIP एंट्री होगी बंद, नई जगह होगी तय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines