Wife Reached Crematorium: उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पति की मौत की खबर सुनते ही महिला पुलिस को लेकर श्मशान घाट पहुंच गई। दरअसल मामला बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र का है। जहां गुरुवार को एक युवक की मौत हो गई थी। अंतिम संस्कार के लिए परिजन युवक को शमशान घाट ले गए थे। इसी बीच कंट्रोल रूम में पुलिस को एक महिला का फोन आया कि मेरे पति की मौत हो गई है, मेरे ससुरालवाले पति के अंतिम दर्शन भी नही करने दे रहे है। महिला ने पति से आखिरी बार मिलने को कहा। महिला की सूचना पर दो चौकी प्रभारी उसको लेकर श्मशान घाट पहुंचे। श्मशान घाट पहुंचकर महिला ने युवक की चिता से लकड़ी हटाकर कफन खोलकर युवक के साथ सेल्फी ली और वीडियो बनाया।
युवक ने एक माह पहले आत्महत्या का किया था प्रयास
जानकारी के अनुसार बस्ती जिले के कोतवाली क्षेत्र में मृत युवक अपने परिवार के साथ रहता था। मृतक का एक भाई सरकारी विभाग में क्लर्क के पद पर कार्यरत है। परिजन ने पुलिस को बताया कि मृत युवक ने करीब एक माह पहले फांसी लगाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया था। आत्महत्या के प्रयास के दौरान उसके गले की नस खिच गई थी। जिस पर युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टर ने एक महिने में आराम की बात बोलकर युवक को घर पर आराम करने को कहा था। कल गुरुवार सुबह युवक को गर्दन में दर्द की समस्या हुई और उसकी मौत हो गई। अंतिम संस्कार के लिए परिजन युवक को कुआनो नदी के मूड़घाट ले गए।
यह भी पढ़े: 3 साल की बेटी को फंदे पर लटकाया और खुद भी लगा ली फांसी, क्यों पति-पत्नी सुसाइड करने को मजबूर हुए?
यह भी पढ़े: Chhath Puja Special: घाटों पर सेल्फी के लिए फोन न उठाना, वरना पड़ेगा पछताना
महिला अचानक श्मशान घाट पहुंची
मृत युवक के परिजन श्मशान घाट पर अंतिम संस्कार की तैयारी कर रहे थे। तभी वहां पर रोते बिलखते एक महिला पुलिसवालों के साथ अचानक से आई और खुद को मृत युवक की पत्नी बताने लगी। महिला ने पुलिस को बताया कि उसने और मृत युवक ने काफी समय पहले प्रेम विवाह किया था। वह दोनों बड़ेवन में किराए के मकान में रहते थे। महिला ने बताया कि उसका पति उसको कुछ दिन पहले अपने घर भी ले गया था। लेकिन परिवारवालों ने उसे घर से निकाल दिया। जिसके चलते घर में विवाद भी हुआ था। जिसकी वजह से युवक ने एक माह पहले आत्महत्या का प्रयास भी किया था।
संबंधित खबरें
शराब पर पत्नी से झगड़े के बाद नाले में कूदा युवक; रात भर सर्च ऑपरेशन
19 mins agoपटना से लखनऊ आ रही फ्लाइट पर गिरी आकाशीय बिजली, मची चीख पुकार
11 hrs agoप्रधानमंत्री मोदी के जनसेवा के 25 साल पूरे, मुख्यमंत्री धामी ने दी बधाई
17 hrs agoकाशी से क्योटो तक भारत-जापान मैत्री की नई राह
17 hrs agoUP Board Exam 2027: डेटशीट का इंतजार खत्म! एडमिट कार्ड कब मिलेंगे
17 hrs agoक्या है मेरठ का चर्चित सांप कांड? जिसमें दोषी साबित हुए पत्नी और प्रेमी
18 hrs agoवृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
1 day agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
1 day agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
1 day agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines