Haldwani Riots Enquiry Exposed Murder Case: अवैध संबंध, अश्लील वीडियो, ब्लैकमेलिंग और मर्डर की ऐसी खौफनाक कहानी सामने आई है, जिसका संबंध हल्द्वानी दंगों से जोड़ने की कोशिश हुई, लेकिन पुलिस ने हत्या आरोपियों की बचने की कोशिशों पर पानी फेर दिया। मामला उत्तराखंड के देहरादून का है। मृतक बिहार का रहने वाला है। उसका शव हल्द्वानी में दंगा स्थल पर मिला था।
पुलिस को लगा कि दंगों में मारा गया, लेकिन जांच में मर्डर केस का खुलासा हुआ। एक्शन लेते हुए पुलिस ने 4 हत्यारोपियों को पकड़ लिया है। वहीं मृतक की ‘बेवफा’ प्रेमिका फरार है। आरोपियों के खिलाफ धारा 302 के तहत हत्या का केस दर्ज हुआ है। आरोपियों ने जुर्म भी कबूल लिया है और उनकी निशानदेही पर पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल और कारतूस भी बरामद कर लिए हैं।
यह भी पढ़ें: गंदा काम करके हत्या करता, काटकर अंग खा जाता; एक ‘नरभक्षी’, जिसने किए 17 मर्डर, हुई 941 साल की जेल
दंगों में मौत दिखाने के लिए फेंका शव
SSP नैनीताल प्रह्लाद मीना ने बताया कि उत्तराखंड के हल्द्वानी शहर के बनभूलपुरा गांव में 8 फरवरी को दंगे हुए थे। इसके बाद दंगा स्थल से पुलिस को 5 लाशें मिलीं। इनमें से एक शव इंद्रानगर रेलवे क्रॉसिंग के पास मिला था। मृतक जो 25 वर्षीय प्रकाश कुमार सिंह उर्फ अविराज पुत्र श्याम देव सिंह निवासी छिने गांव भोजपुर सिन्हा बिहार था।
पुलिस की जांच टीम को पड़ताल के दौरान मृतक प्रकाश की जेब से फोन मिला, जिसकी कॉल डिटेल में खटीमा थाने में तैनात कांस्टेबल बीरेंद्र सिंह का नंबर मिला, जिसे कई बार कॉल हुए थे। क्योंकि पुलिस वाले से कनेक्शन मिला तो पुलिस ने जांच आगे बढ़ाई, जिसमें पता चला कि प्रकाश बीरेंद्र सिंह की पत्नी का प्रेमी था और उसने पत्नी और सालों के साथ मिलकर 8 फरवरी को उसकी हत्या कर दी और शव दंगा प्रभावित इलाके में फेंका दिया, ताकि पुलिस को लगे कि प्रकाश दंगे में मारा गया।
यह भी पढ़ें: ‘जिस्म नोचते, भूखा-प्यासा रखते’; बदले की आग में ऐसे जली, 21 लोगों को लाइन में खड़ा कर मार दी गोली
क्यों की गई प्रकाश कुमार की हत्या?
SSP नैनीताल के अनुसार, पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने जुर्म कबूला और बताया कि प्रकाश उधम सिंह नगर जिले के सितारगंज निवासी सूरज का दोस्त था। दोस्त होने के चलते सूरज का पूरा परिवार प्रकाश को जानता था। मुलाकातों और घर आने जाने के दौरान प्रकाश की दोस्ती सूरज की बहन और कांस्टेबल बीरेंद्र सिंह की पत्नी प्रियंका से हो गई। दोनों में अवैध संबंध बन गए, लेकिन प्रकाश ने प्रियंका की अश्लील वीडियो बनाई थी, जिसे वायरल करने की धमकी देकर वह प्रियंका को ब्लैकमेल करने लगा था और पैसे मांगने लगा था।
पैसे नहीं मिलने पर प्रकाश ने बीरेंद्र सिंह को फोन कर दिया और वीडियो के बारे में में बताकर पैसे मांगे। बीरेंद्र ने प्रियंका से पूछताछ की तो उसने भी प्रकाश के साथ संबंधों की कहानी बताई। इसके बाद बीरेंद्र, प्रियंका और सूरज ने 2 अन्य लोगों के साथ मिलकर साजिश रची। प्रकाश को पैसे देने के बहाने हल्द्वानी बुलाया और गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। शव को दंगा पीड़ित इलाके में फेंक दिया, लेकिन पुलिस जांच में मामले का खुलासा हो गया।
यह भी पढ़ें: Pulwama Attack: सड़क पर बिखरे शव, धू-धू कर जलती गाड़ियां, शहीद हुए थे 40 जवान, जरा याद करो कुर्बानी…
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
45 mins agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
8 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
9 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
17 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
17 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
18 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
20 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
20 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
22 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines