अयोध्या के श्रीराम मंदिर में चंदा और चढ़ावा चोरी मामले पर आज सोमवार 6 जुलाई फैसला होने वाला है. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की दोपहर तीन बजे बैठक होनी है, जिसमें संभावना है कि चंदा चोरी पर मंथन किए जाने के साथ ट्रस्ट की व्यवस्था में बड़े बदलाव के निर्णय हो सकते हैं. ऐसे में सभी की निगाहें ट्रस्ट की बैठक पर टिकीं हुई हैं.

बता दें कि 7 जून को सपा के प्रमुख अखिलेश यादव ने राम मंदिर में चढ़ावा होने की बात को उजागर किया था. इसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि मंदिर का आंतरिक ऑडिट चल रहा है और अभी तक जांच में चोरी के आरोपों की पुष्टि भी नहीं हुई है. इसके बाद ही बीजेपी नेता डॉ. रजनीश सिंह ने मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिख केंद्रीय एजेंसी से जांच की थी.

लोगों के बीच जब ये मामला जोर-शोर से उठने लगा तो सीएम योगी आदित्यनाथ ने इस मामले की जांच के लिए SIT का गठन किया, जिसकी प्रारंभिक रिपोर्ट पर 8 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज हुई, जिन्हें गिरफ्तार किया जा चुका है. इसके बाद ही चंपत राय ने महासचिव पद से इस्तीफा दे दिया और साथ ही अनिल मिश्र ने भी ट्रस्टी के पद से इस्तीफा दे दिया, जिसके बाद ही आज ट्रस्ट की ये बैठक हो रही है. यह बैठक राम मंदिर परिसर में ही होगी.

ट्रस्ट की बैठक में ये लोग होंगे शामिल

श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की बैठक काफी अहम है, जो सोमवार दोपहर 3 बजे होगी. श्रीराम मंदिर ट्रस्ट के कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरी की ओर से ट्रस्ट के सभी सदस्यों को आमंत्रण भेजा गया है. बैठक की अध्यक्षता श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के वर्तमान अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास महाराज करेंगे.

बता दें कि गोपाल दास महाराज की तबीयत ठीक नहीं होने के कारण वह इस बैठक में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़ेंगे. वहीं, इस बैठक में 14 ट्रस्टियों को शामिल होने के लिए निमंत्रण भेजा गया है.

यह भी पढ़ें- राम मंदिर चढ़ावा चोरी विवाद पर पहली बार बोले मोहन भागवत, जानें RSS प्रमुख ने क्या कहा?

क्या होगा ट्रस्ट की बैठक का एजेंडा

राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक का मुख्य एजेंडा चंदा चोरी के मुद्दे पर मंथन करने का है. राम मंदिर ट्रस्ट के सदस्य डॉक्टर अनिल मिश्र और महासचिव चंपत राय के इस्तीफे के स्वीकार होने की दशा में फैसला लेना है. राम मंदिर की व्यवस्था सुचारु करने के लिए खड़ी होगी समस्या. माना जा रहा है कि बैठक में चंदा चोरी मामले पर एसआईटी रिपोर्ट की होगी समीक्षा. श्रीराम मंदिर परिसर में आयोजित इस बैठक में ट्रस्ट से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा होने की संभावना है.

बैठक में चंदा चोरी मामले की जांच कर रही एसआईटी की शुरुआती रिपोर्ट पर जानकारी दी जा सकती है. राम मंदिर के भविष्य के प्रबंधन ढांचे पर भी चर्चा होगी. 2025-26 वित्तीय वर्ष के लिए बिना ऑडिट वाला आय और खर्च का विवरण पेश किया जाएगा. माना जा रहा है कि साथ ही बैलेंस शीट और अन्य वित्तीय जानकारी भी मंजूरी के लिए रखी जाएगी.