Jammu and Kashmir: कश्मीर के बारामूला में शुक्रवार को मेजर अप्रांत रौनक सिंह ड्यूट के दौरान शहीद हो गए. सेना ने उनको श्रद्धांजली देते हुए परिवार के लिए गहरी संवेदना व्यक्त की है. शहीद मेजर अप्रांत रौनक सिंह को 2023 में सेना मेडल से सम्मानित किया गया था. मूलरूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले मेजर अप्रांत रौनक की 2 साल पहले ही शादी हुई थी.
2023 में सेना मेडल से किया गया था सम्मानित
शहीद मेजर अप्रांत सिंह ने साल 2021 में कश्मीर के कुलगांव में दो बड़े आतंकियों को मुठभेड़ में ढेर करने के मामले में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी. जिसके बाद उन्हें वर्ष 2023 में सेना मेडल से सम्मानित किया गया था. उनकी सूझबूझ से सेना ने एक बड़े ऑपरेशन को अंजाम दिया था. वहीं सेना ने कहा है कि वह शहीद मेजर के परिवार के कल्याण के प्रतिबद्ध है. परिवार की हर संभव सहयोग करेगी. बारामूला में तैनात शहीद मेजर रौनक सिंह का पार्थिव शरीर शनिवार शाम वाराणसी के लाया गया. इस दौरान सेना के अधिकारियों और जवानों ने शहीद मेजर को शस्त्र सलामी दी. जिसके बाद मेजर रौनक सिंह का अंतिम संस्कार रविवार को मणिकर्णिका घाट पर किया जाएगा.
यह भी पढ़ें- ऑपरेशन सिंदूर के बाद आतंकी संगठनों की नई चाल, KPK में शिफ्ट हुए जैश और हिजबुल के ठिकाने
2 साल पहले हुई थी शादी
मेजर रौनक सिंह मूलरूप से प्रतापगढ़ के रहने वाले थे और हाल में वह बारामूला कश्मीर में तैनात थे. ड्यूटी के दौरान अचानक उनकी तबीयत बिगड़ गई थी. जिसके बाद सेना के जवानों ने उन्हें श्रीनगर सेना के अस्पताल में भर्ती कराया था. जहां उपचार के दौरान मृत्यु हो गई थी. मेजर रौनक सिंह कई साल से वाराणसी के चांदपुर स्माल स्टेट इंडस्ट्रियल एरिया में अपने परिवार के साथ रह रहे थे. रौनक सिंह 2014 में देहरादून सेना के कमान सेंटर से कैप्टन के पद पर भर्ती हुए थे. बताया गया है कि कुछ महीने पहले ही मेजर पद पर प्रमोशन हुआ था. मेजर रौनक की शादी 23 जून 2023 में हुई थी.
सेना के अधिकारियों ने दी श्रद्धांजली
कश्मीर के बारामूला में तैनात सेना के मेजर अप्रांत रौनक सिंह शुक्रवार को शहीद हो गए थे. उत्तरी कमान के सेना कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल प्रतीक शर्मा और उत्तरी कमान के सभी रैंक के अधिकारियों की ओर से ड्यूटी के दौरान सर्वोच्च बलिदान देने वाले मेजर अप्रांत रौनक सिंह (एसएम) को श्रद्धांजलि दी है. सेना कमांडर ने कहा कि इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ है. चिनार कोर के सेना कमांडर ने भी श्रद्धांजली देते हुए कि चिनार वॉरियर्स इस बहादुर सैनिक की बहादुरी और बलिदान को सलाम करते हैं. हम शोक संतप्त परिवार के साथ खड़े हैं और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध हैं.’
यह भी पढ़ें- सियाचिन में हिमस्खलन, चपेट में आया बेस कैंप, सेना के 3 जवान शहीद
संबंधित खबरें
यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी की होगी जांच, अफसरों पर एक्शन के निर्देश
4 hrs agoउन्नाव में हाईवे किनारे बॉक्स में मिली युवक की लाश, हिरासत में पत्नी
10 hrs agoयूपी चुनाव से पहले BJP को बड़ा झटका, पूर्व MLA कुशाग्र सागर ने छोड़ी पार्टी
11 hrs agoबैटरी फटने से पहले फोन में दिखते हैं ये 5 संकेत, भूलकर भी न करें नजरअंदाज
14 hrs agoयूपी चुनाव 2027 के लिए BJP का बड़ा प्लान, अमित शाह को कमान, जुटेंगे दिग्गज
15 hrs agoदिवाली से पहले गौर चौक अंडरपास खोलने की तैयारी, मिलेगी जाम से राहत
17 hrs agoशिवा मर्डर केस की मुख्य आरोपी श्रद्धा दुबे गिरफ्तार, 11 दिनों से थी फरार
1 day agoUP में सरदार पटेल के सहारे BJP का बड़ा दांव! कुर्मी समाज को साधने की तैयारी
1 day agoदिवाली पर यूपी की 1.86 करोड़ महिलाओं को मिलेगा फ्री गैस सिलेंडर
1 day agoयूपी में 200 से ज्यादा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी में कांग्रेस
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines