यूपी के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह समेत 15 लोगों के खिलाफ सीजेएम कोर्ट से गिरफ्तार वारंट जारी हुआ है। इस सभी पर आरोप लगा है कि ये लोग एक 15 साल पुराने मामले में कोर्ट में पेश नहीं हो रहे थे। इन सभी के खिलाफ एक पुराने मामले में कोर्ट में पेश न होने की वजह से सभी को वारंट जारी किया है। जिस मामले में गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ है, वो मामला 2015 का है।
क्या है पूरा मामला?
साल 2015 सितंबर में एक टेंडर को लेकर विवाद हो गया था। तब तत्कालीन मंत्री नारद राय और चेयरमैन साधना गुप्ता के प्रतिनिधि आमने-सामने आ गए थे। दोनों ही जनप्रतिनिधि सपा पार्टी में ही थे। जब विवाद ज्यादा बढ़ गया था तो शहर में प्रदर्शन किया गया था। उस समय जिला प्रशासन (District Administration) ने सेक्शन 144 लागू कर दी थी। 9 सितंबर 2015 को उस समय के पोस्ट इंचार्ज ओक्डेनगंज सत्येंद्र राय ने बीजेपी नेता दयाशंकर सिंह (तब वे एमएलए नहीं थे), सतीश अग्रवाल, दीपक कुमार, सर्वदमन जायसवाल, राजेश गुप्ता, बंटी वर्मा, रामजी गुप्ता, नागेंद्र पांडेय, संतोष सोनी, पप्पू पांडेय, धीरज गुप्त, मनोज गुप्ता, ओमप्रकाश तुरहा समेत 17 के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।
रोड जाम होने पर लोगों को हुई थी दिक्कत
जिसमें आरोप लगा था कि सभी माल गोदाम चौराहा पर रोड जाम कर दी थी, लोगों को आने-जाने में दिक्कत हो गई थी। इस मामले में कुछ लोगों ने जमानत करा ली, लेकिन जो लोग कोर्ट में उपस्थित नहीं हुए। उनपर आज इस मामले में सुनवाई हुई है। जिसमें कोर्ट ने कहा है कि पुलिस सभी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करे। इस मामले पर मंत्री दयाशंकर सिंह ने कहा कि इसकी उन्हें कोई जानकारी नहीं थी।
ये भी पढ़ें- कौन थे बुलंदशहर के लाल प्रभात गौड़? जो कुलगाम में आतंकियों से मुठभेड़ में हुए शहीद
संबंधित खबरें
योगी सरकार ने बढ़ाया मजदूरों का न्यूनतम वेतन, हर महीने मिलेगी इतनी सैलरी
1 hr agoMLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
9 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
10 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
18 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
18 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
20 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
21 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
22 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
23 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines