कौन हैं शमसुद्दीन राईन, BSP से बाहर होने पर क्या बढ़ेगी मायावती की टेंशन? पहले 3 जिलों की सौंपी कमान फिर कुछ घंटे बाद पार्टी से ही निकाला

Shamsuddin Rain: बसपा पार्टी नेताओं के अनुसार शमसुद्दीन राईन BSP के एक प्रमुख मुस्लिम नेता हैं, अब उन्हें निकाल दिया गया है। राईन उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं. वे OBC समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और बसपा पार्टी में संगठनात्मक भूमिकाओं में सक्रिय रह चुके हैं. राईन को बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का करीबी माना जाता था, लेकिन हाल ही की घटना ने उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यूपी में बसपा के लिए मुस्लिम वोट बैंक को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

Shamsuddin Rain, Mayawati, BSP expulsion, Uttar Pradesh politics, Muslim vote bank, 2027 UP elections, party infighting, OBC leader

शमसुद्दीन राईन और मायावती

विज्ञापन

Shamsuddin Rain: उत्तर प्रदेश की सियासत में बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) एक बार फिर सुर्खियों में है. दरअसल, पार्टी सुप्रीमो मायावती ने पार्टी के नसीमुद्दीन सिद्दीकी के बाद उभरे पार्टी के मुस्लिम चेहरे शमसुद्दीन राईन को पार्टी से निष्कासित कर दिया है.

चौंकाने वाली बात ये है कि पार्टी से बाहर का रास्ता दिखाने से कुछ घंटे पहले ही मायावती ने उन्हें तीन महत्वपूर्ण मंडलों लखनऊ, कानपुर और आगरा की कमान सौंपी थी. अब यहां सवाल ये उठता है कि आखिर कुछ घंटों में ही ऐसा क्या हुआ कि शमसद्दीन राईन को पार्टी से बाहर करना पड़ा?

विज्ञापन

फिलहाल मायावती या राईन दोनों ने इस बारे में कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है. पार्टी सूत्रों की मानें तो राईन को अनुशासनहीनता, गुटबाजी और मायावती का फोन न उठाने के चलते पार्टी से निकाला गया है. पहले भी राईन पर पैसे लेकर विधानसभा टिकट बेचने के आरोप लगते रहे हैं। 2022 विधानसभा चुनावों में उन पर 300 करोड़ रुपये में पार्टी के 50 टिकट बेचने का आरोप लगा था.

बसपा पार्टी में बाहर आई आंतरिक कलह, मायावती कैसे जीतेंगी 2027 यूपी विधानसभा चुनाव?

बहरहाल राईन को निकालने का कारण कुछ भी हो, ये घटना पार्टी में आंतरिक कलह को साफ जाहिर करती है. बता दें बसपा सुप्रीमो ने हाल ही में पार्टी संस्थापक कांशीराम की पुण्यतिथि पर कार्यकर्ताओं से यूपी में विधानसभा चुनाव 2027 के लिए काम करने और सत्ता में फिर वापसी का आह्वान किया था.

कौन हैं शमसुद्दीन राईन? क्या उनकी बर्खास्तगी से मुस्लिम वोटरों में असंतोष बढ़ेगा?

बसपा पार्टी नेताओं के अनुसार शमसुद्दीन राईन BSP के एक प्रमुख मुस्लिम नेता हैं, अब उन्हें निकाल दिया गया है. राईन उत्तर प्रदेश की राजनीति में लंबे समय से सक्रिय हैं. वे OBC समुदाय से ताल्लुक रखते हैं और बसपा पार्टी में संगठनात्मक भूमिकाओं में सक्रिय रह चुके हैं. राईन को बीएसपी की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती का करीबी माना जाता था, लेकिन हाल ही की घटना ने उनके राजनीतिक भविष्य पर सवाल खड़े कर दिए हैं. यूपी में बसपा के लिए मुस्लिम वोट बैंक को मजबूत करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है.

विज्ञापन

बिहार चुनाव में कमजोर पड़ी बसपा ने यूपी में सख्ती कर दिए बड़े संकेत

राजनीतिक जानकारों की मानें तो बिहार चुनाव में कमजोर पड़ी बसपा ने यूपी में सख्ती बरत बड़े संकेत दिए हैं. मायावती का ये कदम बिहार चुनाव, मुस्लिम समाज में उनके वोट बैंक और यूपी विधानसभा चुनाव 2027 पर क्या असर डालता है ये आने वाला समय ही बताएगा. राईन की बर्खास्तगी से मुस्लिम वोटरों में असंतोष बढ़ सकता है, जो बीएसपी के लिए चुनौतीपूर्ण होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Amit Kasana

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ