हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

कौन हैं IPS मोहसिन खान? IIT छात्रा से रेप का आरोप, दर्ज हुई FIR

Who is IPS Mohsin Khan: आईपीएस मोहसिन खान पर आईआईटी की छात्रा से रेप का आरोप है। उन पर एफआईआर दर्ज की गई है। पुलिस अधिकारी उन पर लगे आरोपों की जांच कर रहे हैं।

विज्ञापन
IPS Mohsin Khan

Who is IPS Mohsin Khan: उत्तर प्रदेश के कानपुर में एक आईपीएस पर रेप का आरोप दर्ज किया गया है। आईपीएस का नाम मोहसिन खान है। जिन पर आईआईटी कानपुर की छात्रा ने प्रेम जाल में फंसाकर रेप करने का आरोप लगाया है। गुरुवार को छात्रा की शिकायत के बाद एक महिला डीएसपी और एसीपी को जांच सौंपी गई। उन्होंने मोहसिन खान से दो घंटे तक पूछताछ की। बताया जा रहा है कि इसमें आरोप को सही पाया गया। जिसके बाद एसीपी को उनके पद से हटाकर FIR दर्ज करने का आदेश दे दिया गया। आइए जानते हैं आईपीएस मोहसिन खान कौन हैं?

साइबर क्राइम में एसीपी 

आईपीएस मोहसिन उत्तर प्रदेश के कानपुर में एसीपी के पद पर तैनात थे। वह लखनऊ के रहने वाले हैं। मोहसिन खान साइबर क्राइम में एसीपी के तौर पर काम कर रहे थे। कई कार्यक्रमों में वह साइबर सिक्योरिटी के प्रति जागरूक करते हुए भी नजर आते थे।

शादी की बात छुपाकर किया रेप 

जानकारी के अनुसार, वह आईआईटी कानपुर से साइबर क्राइम और क्रिमिनोलॉजी की पढ़ाई कर रहे हैं। यहीं उनकी एक पीएचडी कर रही छात्रा से मुलाकात हुई। मोहसिन खान पर आरोप हैं कि उन्होंने अपनी शादी की बात छुपाकर छात्रा को झांसा दिया और रेप किया। छात्रा की शिकायत के बाद कल्याणपुर थाने में एसीपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए स्पेशल इंवेस्टीगेटिव टीम (SIT) भी गठित कर दी गई है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Good News! ग्रेटर नोएडा में 30 से 45 मिनट का सफर 2 मिनट में कर लेंगे पूरा, यहां बनेगी एलिवेटेड रोड

2015 में जॉइन की थी पुलिस सेवा 

रिपोर्ट्स के अनुसार, मोहसिन खान ने 1 जुलाई 2015 को यूपी पुलिस सेवा जॉइन की थी। वह कानुपर में 12 दिसंबर 2023 से ही पदस्थ हैं। जहां वे साइबर क्राइम से जुड़े मामले देखते हैं। इससे पहले मोहसिन खान आगरा और अलीगढ़ में पोस्टेड रहे हैं। वह करीब तीन-तीन साल तक वहां रहे।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: ‘महाकुंभ का जल तो आचमन करने के लायक नहीं…’, कंप्यूटर बाबा ने यूपी सरकार को क्यों दिया अल्टीमेटम?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pushpendra Sharma

पुष्पेन्द्र शर्मा न्यूज 24 वेबसाइट में 'डेस्क इंचार्ज' की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। लगभग 17 वर्षों से मीडिया (प्रिंट, टीवी, वेब) में काम कर रहे हैं। मूलत: राजस्थान भरतपुर के निवासी हैं। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत 2008 में प्रिंट मीडिया Dainik Bhaskar से की थी। इसके बाद Rajasthan Patrika, Bhaskar.com और DNA Hindi (Zee Media) जैसे संस्थानों के लिए काम किया। News24 Website में न्यूज टीम को लीड कर रहे हैं। इसके साथ ही स्पोर्ट्स टीम का लीड कर चुके हैं। अपने करियर में लगभग सभी विषयों (राजनीति, क्राइम, देश-विदेश, शिक्षा, क्रिकेट, लाइफस्टाइल, मनोरंजन आदि) पर रिपोर्टिंग का अनुभव रखते हैं। साथ ही एडिटिंग का कार्य कर चुके हैं। न्यूज 24 पर सबसे पहले और सबसे सटीक खबरें प्रकाशित हों और सही तथ्यों के साथ पाठकों तक पहुंचें, इसी उद्देश्य के साथ सतत लेखन जारी है।
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola