उत्तर प्रदेश की 10 राज्यसभा सीटों पर होने वाले चुनाव के बीच समाजवादी पार्टी ने अपने पत्ते खोल दिए हैं. पार्टी ने प्रोफेसर रामगोपाल यादव के साथ उद्योगपति धनराज परिमल नथवानी को अपना अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया है. सपा विधायकों की बैठक के बाद अखिलेश यादव ने जिस ‘सरप्राइज’ का संकेत दिया था, उसे अब सीधे तौर पर नथवानी की उम्मीदवारी से जोड़कर देखा जा रहा है. रामगोपाल यादव पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव हैं और उनका उच्च सदन जाना पहले से तय माना जा रहा था, लेकिन धनराज नथवानी का नाम सामने लाकर अखिलेश यादव ने सभी को चौंका दिया है.
सपा ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी देते हुए बताया कि दोनों प्रत्याशियों ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की मौजूदगी में आज सुबह 11 बजे अपना नामांकन पत्र दाखिल किया.
कौन हैं धनराज परिमल नथवानी?
5 फरवरी 1986 को जन्मे धनराज परिमल नथवानी भारत के प्रमुख युवा उद्योगपति और खेल प्रशासक हैं. उनके पिता परिमल नथवानी और माता वर्षा नथवानी हैं. धनराज ने लंदन के रीजेंट्स बिजनेस स्कूल से इंटरनेशनल बिजनेस में स्नातक किया है. इसके बाद उन्होंने नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट से कॉर्पोरेट लॉ और पब्लिक रिलेशंस में स्पेशलाइजेशन के साथ MBA की. वह वर्तमान मेंगुजरात क्रिकेट एसोसिएशन (GCA) के अध्यक्ष भी हैं.
रिलायंस इंडस्ट्रीज में उनकी भूमिका काफी अहम
रिलायंस इंडस्ट्रीज में धनराज परिमल नथवानी की भूमिका काफी अहम मानी जाती है. धनराज परिमल नथवानी वर्तमान में रिलायंस में ग्रुप प्रेसिडेंट के पद पर जिम्मेदारी संभाल रहे हैं और रिलायंस जियो के देशव्यापी नेटवर्क विस्तार और कंपनी के कई बड़े प्रोजेक्ट्स को धरातल पर उतारने में उनका सक्रिय योगदान रहा है. इसके साथ ही वह रिलायंस न्यू एनर्जी समेत समूह की कई प्रमुख सहायक कंपनियों के बोर्ड में निदेशक के रूप में भी जुड़े हुए हैं. धनराज के पिता परिमल नथवानी भी देश के जाने-माने उद्योगपति और एनडीए समर्थित राज्यसभा सांसद हैं.
संबंधित खबरें
'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
2 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
7 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
7 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
15 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
18 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
20 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
22 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
22 hrs agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 day ago'कार की खिड़कियों में फंसाए हाथ और...', कानपुर में बेरहमी से युवक की हत्या
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines