---विज्ञापन---

Axiom-4 के शुभांशु शुक्ला की कामयाबी के पीछे किसका हाथ, जानें क्या बोलीं मां आशा शुक्ला

Shubhanshu Shukla Axiom-4 Mission: भारत के शुभांशु शुक्ला आज NASA के Axiom-4 मिशन के तहत इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे। पूरे देश में शुभांशु शुक्ला को लेकर बातें हो रही हैं। चलिए जानते हैं कि शुभांशु शुक्ला की मां ने बताया कि उनकी कामयाबी के पीछे किसका हाथ है।

---खबर नीचे जारी है---

Shubhanshu Shukla Axiom-4 Mission: भारत के लिए आज का दिन बहुत ही ज्यादा खास है क्योंकि इसरो की तरफ से अंतरिक्ष यात्री शुभांशु शुक्ला आज इंटरनेशनल स्पेस स्टेशन (ISS) के लिए रवाना होंगे। भारत के शुभांशु शुक्ला NASA के Axiom-4 मिशन का एक खास हिस्सा हैं। कई बार मिशन टालने के बाद आज NASA फ्लोरिडा में कैनेडी स्पेस सेंटर के Launch Complex 39A से Axiom-4 मिशन को लॉन्च करेगा। उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के रहने वाले शुभांशु शुक्ला पूरी तरह से इतिहास रचने के लिए तैयार हैं। इस खास मौके पर शुभांशु शुक्ला के माता-पिता भी काफी खुश हैं। उन्होंने अपनी खुशी जाहिर करते हुए कहा कि उनके बेटे की यह कामयाबी उनकी बहू के बिना संभव नहीं हो सकती थी।

शुभांशु की कामयाबी के पीछे कौन?

शुभांशु शुक्ला के Axiom-4 मिशन को लेकर मां आशा शुक्ला ने कहा कि ये उनके और परिवार के लिए बहुत ही गर्व का पल है। पूरे शहर में जगह-जगह पोस्टर लगाए गए हैं। पूरे देश को खुशी हो रही है कि भारत का, इस त्रिवेणी नगर का एक लड़का इतनी ऊंचाई पर जा रहा है। हम सभी की शुभकामनाएं और आशीर्वाद उसके साथ हैं। शुभांशु शुक्ला को पत्नी और हमारी बहू का पूरा समर्थन है। उसके बिना यह संभव नहीं हो सकता था। उसने शुभांशु की इस कामयाबी में सबसे बड़ी भूमिका निभाई है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

यह भी पढ़ें: Axiom-4 Mission: शुभांशु शुक्ला का Axiom-4 मिशन आज होगा लॉन्च, जानें भारत के लिए क्यों है खास

देश का नाम रोशन कर रहे हैं शुभांशु

वहीं, शुभांशु शुक्ला के पिता शम्भू दयाल शुक्ला ने कहा कि उनका मिशन दोपहर 12 बजे के आसपास लॉन्च किया जाएगा। हम उनके मिशन के लॉन्च को देखने के लिए बहुत उत्सुक हैं। हम सभी लोग बहुत खुश हैं। हमारा आशीर्वाद उनके साथ है और हम ईश्वर से भी प्रार्थना कर रहे हैं कि उनका मिशन अच्छे से पूरा हो। वह इस मिशन के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। उनके लिए पूरे देश में पोस्टर लगाए गए हैं, जिसे देखकर बहुत अच्छा लग रहा है। वह लखनऊ, प्रदेश और हमारे देश का नाम रोशन कर रहे हैं। हम सभी को उन पर बहुत गर्व है।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jun 25, 2025 10:44 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola