Who is Ayodhya’s Saint Paramhans Acharya: तमिलनाडु के मंत्री उदयनिधि स्टालिन की ‘सनातन धर्म’ पर विवादास्पद टिप्पणी को लेकर देशभर में बवाल मचा हुआ है। ऐसे में अयोध्या के संत परमहंस आचार्य ने उदयनिधि स्टालिन को जान से मारने की धमकी दे दी। इसके बाद संत परमहंस के खिलाफ बुधवार को केस दर्ज किया गया है।
जानकारी के मुताबिक तमिलनाडु में कथित तौर पर दहशत, भय फैलाने और संत का वीडियो साझा करके सांप्रदायिक तनाव को बढ़ावा देने के लिए एफआईआर में एक पत्रकार का नाम भी शामिल किया गया था, जिसमें उसने कथित तौर पर उदयनिधि स्टालिन को धमकी दी थी।
सनातन धर्म को लेकर की थी ये टिप्पणी
रिपोर्ट्स के अनुसार, तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन के बेटे उदयनिधि स्टालिन ने शनिवार को ‘सनातन धर्म’ की तुलना डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों से की थी, जिसके बाद राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया। चेन्नई में एक कार्यक्रम में उन्होंने कहा था कि ऐसी चीजों का विरोध नहीं किया जाना चाहिए, बल्कि उन्हें नष्ट किया जाना चाहिए।
उधर स्टालिन की सनातन धर्म को लेकर की गई टिप्पणी के बाद संत परमहंस ने सोमवार को उदयनिधि स्टालिन के सिर पर 10 करोड़ रुपये के इनाम की घोषणा की। एक वीडियो में संत को तलवार से द्रमुक मंत्री की तस्वीर को फाड़ते और बाद में उसे जलाते हुए भी देखा गया।
इस घटना के एक दिन बाद संत ने कहा था कि उदयनिधि का सिर काटने के लिए इनाम बढ़ा देंगे, लेकिन ‘सनातन धर्म’ का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यह मामला डीएमके कार्यकर्ता की शिकायत के आधार पर मदुरै शहर साइबर अपराध इकाई की ओर से दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है।
ये हैं संत परमहंस आचार्य
बता दें कि परमहंस मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं। उनका शुरुआती जीवन मध्यप्रदेश में बीताष बताया जाता है कि एक बार वे अपने परिवार के साथ अयोध्य में घूमने के लिए आए थए, इसके बाद से वे वहीं बस गए। रिपोर्ट्स में कहा गया है कि करीब 17 वर्षों से सन्यासी की जीवन जी रहे हैं। सरयू नदी के किनारे अपनी कुटिया में रहते हैं।
संबंधित खबरें
नीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
2 hrs agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
3 hrs agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
5 hrs ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
9 hrs agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
10 hrs agoखत्म हुआ दलेर मेहंदी विवाद, मीका सिंह बोले- 'हम कोई गुंडे-मवाली नहीं'
20 hrs ago'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 day agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
1 day agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 day ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines