Who is Ashish Patel: यूपी सरकार में मंत्री आशीष पटेल पर इन दिनों अपने बयान को लेकर चर्चा में हैं। तकनीकी शिक्षा विभाग में लेक्चरर्स के प्रमोशन में अनियमितताओं के आरोप उन लग रहे हैं। ये आरोप उनकी साली और सपा विधायक पल्लवी पटेल ने लगाए हैं। आरोपों के बाद आशीष पटेल सामने आए और एसटीएफ पर हमला बोला। उन्होंने कहा तुम पैर पर गोली मारते हो, अगर हम है तो मेरे सीने पर गोली मारो, मैं किसी से डरने वाला नहीं हूं। मेरी गलती है कि मैंने वंचित वर्ग को आगे बढ़ाया। मैं ऐसी गलती करता रहूंगा।
आशीष पटेल यहीं नहीं रुके उन्होंने आगे कहा मैं एसटीएफ के उन अधिकारियों के बारे में जानना चाहता हूं जिन्होंने दो लोगों को विधानसभा में धरने के लिए छोड़ दिया। मंत्री ने आगे कहा आप डराकर 69 हजार शिक्षक भर्ती मामले को दबा नहीं सकते। मेरे राष्ट्रीय अध्यक्ष को केंद्र सरकार ने पैक कर रखा है। उनके पास केंद्र सरकार की सुरक्षा है पर मैं तो आपके भरोसे हूं। इस दौरान उन्होंने पल्लवी पटेल को धरना मास्टर करार दिया। इसके साथ ही उन्होंने अपनी ही सरकार पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा जब भी मौका मिलता है, उनको धरने पर बैठा दिया जाता है। ऐसे में आइये जानते हैं यूपी सरकार में मंत्री आशीष पटेल कौन हैं?
राजनीति में आने से पहले इंजीनियर थे
यूपी के चित्रकूट जिले के रहने वाले आशीष पटेल योगी सरकार में उच्च और तकनीकी शिक्षा मंत्री हैं। वे राजनीति में आने से पहले जल निगम में इंजीनियर थे। कानपुर में तैनाती के दौरान 2014 में उनकी शादी अपना दल अध्यक्ष सोनेलाल पटेल की दूसरी बेटी अनुप्रिया पटेल के साथ हुई। जीआईसी प्रयागराज से इंटर करने के बाद भोपाल से बीटेक किया था।
ऐसे दिलाई पार्टी को सफलता
2012 के विधानसभा चुनाव के दौरान प्रदेश में सपा की लहर के बावजूद अनुप्रिया पटेल ने वाराणसी की रोहनिया सीट से जीत दर्ज की। यह जीत आशीष पटेल की रणनीति के कारण हुई थी। 2014 में अपना दल की अनुप्रिया पटेल ने लोकसभा चुनाव के लिए बीजेपी से गठबंधन किया। इस गठबंधन में अपना दल को 2 सीटें मिलीं। ये दो सीटें मिर्जापुर और प्रतापगढ़ थी। 2014 में जीत के बाद अनुप्रिया को 2016 में मोदी सरकार में मंत्री बनाया गया। 2017 में अपना दल का बंटवारा हो गया और आशीष पटेल अपना दल सोनेसाल (एस) अध्यक्ष बन गए।
ये भी पढ़ेंः ‘मेरी औकात नही जानते, घंटे में IG-DIG हटवाएं…’ BJP MLA के पिता ने पुलिस को धमकाया
2022 में दोहराया 2017 का प्रदर्शन
पार्टी के चेहरे के तौर पर अनुप्रिया पटेल हमेशा आगे रही, लेकिन पार्टी के पीछे रणनीति बनाने में आशीष पटेल ने बड़ी भूमिका निभाई। 2017 के विधानसभा चुनाव में भाजपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ी अनुप्रिया पटेल की पार्टी ने 12 में से 9 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके बाद बीजेपी ने आशीष पटेल को एमएलसी बनाया। 2022 के विधानसभ चुनाव में अपना दल ने 18 सीटों पर चुनाव लड़ा और 12 सीटों पर जीत दर्ज की। इसके बाद आशीष पटेल को योगी सरकार में कैबिनेट मंत्री बनाया गया। यूपी में पार्टी को मिली इस सफलता के पीछे कुर्मी और पटेल वोटर्स का लामबंद होना था।
ये भी पढ़ेंः Greater Noida Authority News: बिसरख में जमकर गरजा बुलडोजर, 50 हजार वर्ग मीटर जमीन को कराया अतिक्रमण मुक्त
संबंधित खबरें
एक्ट्रेस उर्मिला सानावर सहारनपुर से गिरफ्तार, अभद्र टिप्पणी का लगा आरोप
9 hrs agoदलेर मेहंदी विवाद: उत्तराखंड के मंत्री सुबोध उनियाल ने फोन कर मांगी माफी
9 hrs agoपिथौरागढ़ में CM धामी का स्वागत, ₹284 करोड़ की 67 परियोजनाओं की सौगात
10 hrs agoयूपी में कल सार्वजनिक अवकाश घोषित, बंद रहेंगे सभी स्कूल और कॉलेज
12 hrs agoआजमगढ़ की वोटर लिस्ट में हुई गड़बड़ी! BLO-SDM के खिलाफ हुआ कड़ा एक्शन
1 day agoनीला ड्रम केस में फांसी के खिलाफ मुस्कान-साहिल ने HC में दाखिल की याचिका
1 day agoनोएडा सेक्टर-125 में लगी भीषण आग, कई दुकानें जलकर राख, लाखों का नुकसान
1 day agoअखिलेश ने जेल जाकर क्यों साधा आजम का किला, जानिए क्या पक रही सियासी खिंचड़ी
1 day ago'जैसे मैं कोई आतंकी हूं...', चुनाव में गड़बड़ी पर रो पड़े सपा MLC उम्मीदवार
1 day agoरेलकर्मियों को मिली बड़ी राहत, IOD फॉर्म और मेडिकल लीव पर जारी हुआ नया नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines