कौन थे जिला जज आशीष गर्ग? हार्ट अटैक होने से चली गई जान

गाजियाबाद में सोमवार को जिला जज आशीष गर्ग निधन हो गया। बताया जा रहा है कि जिला जज आशीष गर्ग का इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को उनका हर्निया का ऑपरेशन हुआ था।

Ghaziabad News, Ghazibad District judge Ashish Garg, गाजियाबाद खबर, गाजियाबाद जिला जज आशीष गर्ग

जज आशीष गर्ग का फाइल फोटो

दिल्ली से सटे गाजियाबाद में जिला जज की इलाज के दौरान मौत हो गई है। जिला जज आशीष गर्ग का इंदिरापुरम स्थित यशोदा मेडिसिटी अस्पताल में भर्ती थे। रविवार को उनका हर्निया का ऑपरेशन हुआ था। सोमवार दोपहर वह बाथरूम गए, तभी उनकी तबियत बिगड़ गई। उन्हें तुरंत आईसीयू में ले जाकर इलाज शुरू किया, जहां दोपहर करीब 1:30 बजे हार्ट अटैक से उनका निधन हो गया।

विज्ञापन

कौन थे जिला जज आशीष गर्ग?

आशीष गर्ग मूलरूप से मुजफ्फरनगर के रहने वाले थे। 30 अप्रैल 2025 को गाजियाबाद का जिला जज नियुक्त किया गया था। इससे पहले वे मथुरा में जिला जज के पद पर कार्यरत थे। अप्रैल 2024 में इलाहाबाद उच्च न्यायालय के रजिस्ट्रार जनरल द्वारा उन्हें मथुरा का जिला जज बनाया गया था। उनके पिता रामेश्वर स्वरूप गर्ग भी लगभग 10 साल पहले गाजियाबाद में अपर जिला सत्र जज थे। गाजियाबाद से उन्हें गहरा लगाव था। जिला जज की अचानक मौत से हर कोई सदमे में है। उनके परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन

जिला जज के निधन से कलेक्ट्रेट में छाया सन्नाटा

सोमवार को जिला जज की निधन की सूचना मिलने के बाद कलेक्ट्रेट में सन्नाटा छा गया। देखते ही देखते कलेक्ट्रेट में ज्यादा चैंबर बंद हो गए। इसके बाद यशोदा अस्पताल में जज और वकीलों की भीड़ पहुंचने लगी। लोगों की भीड़ को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस फोर्स को तैनात करना पड़ा है। वकीलों का कहना है कि जिला जज काफी मिलनसार थे। वह वकीलों से बहुत आदर से पेश आते थे। वकील उनकी सादगी के कायल थे।

विज्ञापन

12 अगस्त को बंद रहेगा गाजियाबाद कोर्ट

जिला जज आशीष गर्ग के निधन के बाद 12 अगस्त को गाजियाबाद कोर्ट में अवकाश घोषित कर दिया गया है। मंगलवार को कोर्ट बंद रहेगा। जज के निधन के बाद यह फैसला लिया गया है। बुधवार को कोर्ट में श्रद्धांजलि कार्यक्रम में आयोजित किया जाएगा।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ