Ayushi Murder Case: मथुरा। आयुषी हत्याकांड (Ayushi Murder Case) में मथुरा पुलिस (Mathura Police) ने एक सबसे बड़ा खुलासा किया है। आयुषी के शव की पहचान के लिए पुलिस ने उसकी मां और भाई को मथुरा पोस्टमार्टम हाउस पर बुलाया गया था। जहां पहुंचने के बाद आयुषी की मां शव को देख कर दहाड़े मार-मारकर रोने लगी। लेकिन कुछ ही देर बाद ऐसा हुआ कि पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर लिया। आयुषी हत्याकांड का राज खोलते हुए पुलिस भी एक बार को सहम गई।
आसान नहीं था आयुषी हत्याकांड का खुलासा
मथुरा एक एसपी सिटी मार्तंड पी सिंह ने न्यूज24 को बताया कि 18 नवंबर को मथुरा के राया थाना क्षेत्र में एक शव मिला। शव लाल रंग के एक सूटकेस में था। शव पर चोट और सीने में गोली लगने का निशान था। पुलिस के आगे ब्लाइंड मर्डर केस खोलने की चुनौती थी। कोई भी सुराग या साक्ष्य नहीं था। शव के साथ एक लाल साड़ी भी सूटकेस में मिली थी। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने इलाके में इस दौरान ट्रैवल करने वाले करीब 20 हजार से ज्यादा मोबाइल नंबरों की ट्रेसिंग की।
सीसीटीवी कैमरे ने खोल दी करतूत
आगरा से लेकर नोएडा तक यमुना एक्सप्रेसवे और आसपास के जिलों में करीब 200 से ज्यादा सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले गए। इसी दौरान पुलिस को एक सीसीटीवी फुटेज मिली। इसी दौरान आयुषी के परिवार वालों का भी पता चल गया। उसकी मां और भाई को मथुरा बुलाया गया। पोस्टमार्टम हाउस पर पहुंचने के बाद आयुषी की मां जोर-जोर से विलाप करने लगी। वहां मौजूद लोगों ने भी देखा तो आंखों से आंसू आ गए। वहीं पुलिस ने जब इन सीसीटीवी फुटेज का गहनता से अध्ययन किया तो उनके भी होष उड़ गए।
आयुषी की मां भी बैठी थी कार में
एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस के हाथ एक सीसीटीवी फुटेज लगा। इसमें दिख रहा है कि जिस कार में पिता नितेश यादव बेटी आयुषी का शव लेकर जा रहा था, उस समय उसके साथ आयुषी की मां भी कार में मौजूद थी। यानी साफ है कि इस हत्याकांड में मां भी शामिल थी। पुलिस ने मथुरा में ही उसे भी गिरफ्तार कर लिया। बता दें कि आयुषी के पिता को पहले ही गिरफ्तार कर लिया गया था। आयुषी के शादी कर लेने पर परिवार में एक साल से कलह चल रही थी।
देवरिया ले जाना चाह रहे थे, डर के मारे यहीं फेंक गए
उन्होंने बताया कि आयुषी हत्याकांड में पुलिस ही वादी बनी है। पुलिस ने अपनी ओर से हत्यारोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। एसपी सिटी ने बताया कि आरोपियों की योजना शव को देवरिया लेकर जाने की थी, लेकिन दिल्ली से मथुरा आते-आते दोनों डर गए और शव को यहीं फेंक कर वापस लौट गए। उन्होंने बताया कि आयुषी के माता-पिता को जेल भेजा गया है। मामले में जल्द ही चार्जशीट पेश की जाएगी।
संबंधित खबरें
'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
44 mins agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
2 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
2 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
3 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
5 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
16 hrs agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
16 hrs agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
17 hrs agoकौन है ऋषभ शुक्ला? जिसने एक ही परिवार के 3 लोगों को उतारा मौत के घाट
22 hrs agoहोटल रूम के बाहर नवविवाहिता की सिर के बल गिरने से मौत, घटना कैमरे में कैद
22 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines