शादी की शेरवानी पहनते समय दूल्हे को पड़ा हार्ट अटैक, फिर बाराती बनने आए रिश्तेदारों ने कराया अंतिम संस्कार

UP News, Bahraich News, Wedding News, Viral News

प्रतीकात्मक तस्वीर।

Bahraich News: उत्तर प्रदेश के बहराइच जिले से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। यहां बारात के लिए तैयार होते समय दूल्हे को दिल का दौरा (हार्ट अटैक) पड़ गया। परिवारवाले उसे अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बारात में शामिल होने के लिए आए रिश्तेदार अंतिम संस्कार कराकर लौट गए। इस घटना के बाद दूल्हा समेत दुल्हन पक्ष में भी मातम छा गया।

मुंबई में काम करके घर लौटा था राजकमल

जानकारी के मुताबिक मामला बहराइच जिले के अटवा गांव का है। बताया गया है कि यहां रामपाल अपने परिवार के साथ रहते हैं। वे एक ईंट भट्ठे पर काम करते हैं। उनका 21 साल का बेटा राजकमल काफी समय से मुंबई में काम कर रहा था। परिवार वालों ने उसका रिश्ता पास के ही एक गांव में रहने वाले जगरूप की बेटी लक्ष्मी के साथ तय किया था। 29 मई को दोनों की शादी थी।

मौत की सूचना पर लड़की पक्ष में शोक

शादी के लिए परिवारवाले और रिश्तेदार घर पहुंचे थे। बारात निकासी के लिए रिश्तेदार राजकमल को तैयार कर रहे थे। इसी वक्त उसकी तबीयत खराब होने लगे। आनन-फानन में परिवार वाले उसे पास के एक सामूदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। राजकमल की मौत की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। सूचना पर लड़की पक्ष भी शोक में डूब गया।

बाराती बनने आए थे, अंतिम संस्कार कराकर लौटे

बताया गया है कि अस्पताल से जैसे ही राजकमल का शव गांव में उसके घर पहुंचा तो हाहाकार मच गया। उसकी मां की तो ऐसी हालत है कि वो बार-बार बेहोश हो रही है। इसके बाद शादी में शामिल होने आए रिश्तेदारों ने अर्थी तैयार की और रामकमल का अंतिम संस्कार कराया। घटना पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ