Rinku Singh- Priya saroj Wedding: भारत के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह (Rinku Singh) इन दिनों अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर लाइमलाइट में छाए हुए हैं। सोशल मीडिया पर खबरें छाई हुई हैं कि रिंकू जल्द ही प्रिया सरोज (Priya saroj) संग शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। रिंकू का ना समाजवादी पार्टी की लोकसभा सांसद प्रिया सरोज के साथ जोड़ा जा रहा है उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 में उत्तर प्रदेश की मछलीशहर सीट से चुनाव लड़ा और बीजेपी को हरा कर सबसे युवा सांसद भी बनीं। रिंकू और प्रिया की सगाई की खबरें भी सुर्खियां बटोर रही हैं। इसी बीच प्रिया सरोज के पिता तूफानी सरोज ने अपनी बेटी और रिंकू के रिश्ते पर मोहर लगा दी है और बताया है कि कब होगी सगाई और शादी। आइए आप भी जान लीजिए…
तूफानी ने लगाई बेटी के रिश्ते पर मोहर
मीडिया में रिंकू और प्रिया की सगाई की खबरें चल रही हैं, इसी बीच प्रिया के पिता तूफानी सरोज से मीडिया ने पूछा कि प्रिया के रिश्ते की क्या बात चल रही है तो वो बोले वही है जो अखबारों और खबरों में चल रही है। बच्चे आपस में सहमत हैं और दोनों ने कहा कि अगर घरवाले चाहेंगे तो हम शादी के बंधन में बंधेंगे। सगाई के सवाल पर तूफानी ने कहा कि अभी सगाई नहीं हुई है सिर्फ पहली स्टेज की वार्ता हुई है। अखबार और न्यूज़ में तो तरह-तरह की बातें चल रही है।
यह भी पढ़ें: पति शिरीष कुंदर से नफरत क्यों करती थी फराह खान? इंटरव्यू में सनसनीखेज खुलासा
रिंकू से कब मिली प्रिया
तुफानी से पूछा गया कि रिंकू सिंह के बारे में कब पता चला आपको तो वो बोले कि वो तो क्रिकेटर है उनके बारे में तो सभी जानते हैं। दोनों बच्चों के बीच एक साल से बात चल रही थी। वो इस बात पर विचार कर रहे थे कि परिवार इस पर सहमत होगा, अब बच्चे आपस में सहमत हैं तो पेरेंट्स भी सहमत हैं। रिश्ते की पहली किसकी ओर से की गई थी वाले सवाल पर तूफानी ने कहा ये तो दोनों बच्चे जानें कि किसने पहल की, उनका प्रश्न हमसे क्या पूछ रहे हैं। वहीं सहाई की खबर पर तूफानी सरोज ने कहा कि अभी तो प्रथम स्टेज की वार्ता सार्थक हुई है सगाई नहीं हुई है, लेकिन दोनों परिवारों के बात हो गई है।
कब होगी सगाई और शादी
तूफानी ने सगाई कब कर रहे हैं के सवाल पर कहा कि अभी दोनों बच्चों के ऊपर है, रिंकू का टी-20 मैच चालू होने वाला है, और प्रिया का 31 दिसंबर से हाउस चल रहा है जो 13 फरवरी तक चलेगा। दोनों के समय को देखते हुए सगाई की तारीख तय होगी। शादी कब होगी के सवाल पर की प्रिया के पिता ने कहा अभी प्रथम स्टेज की बात हुई है ऐसे में शादी की डेट पर उन्होंने चुप्पी साधे रखी।
यह भी पढ़ें: Hina Khan के चेहरे पर नहीं दिखा कैंसर का दर्द, बॉसी लुक कैरी कर एक्ट्रेस ने बताया कैसी है उनकी तबीयत
संबंधित खबरें
महिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
6 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
7 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
8 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
10 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
10 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
11 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
13 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoबूथ कैप्चरिंग के आरोपों पर चुनाव आयोग का एक्शन, 6 अधिकारी सस्पेंड
1 day agoकौन हैं BJP MLC देवेंद्र प्रताप? जिनकी शिकायत पर EC ने ऑर्ब्जवर को हटाया
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines