प्रयागराज: उमेश पाल हत्याकांड का मुख्य आरोपी असद पुलिस एनकाउंटर में मारा जा चुका है। अतीत अहमद अपने छोटे बेटे असद को अपनी तरह ही माफिया डॉन बनाना चाहता था। इसके सबूत असद के मोबाइल से मिले हैं। असद के मोबाइल फोन से कुछ तस्वीरें मिली हैं, जो बताती है कि अपने माफिया डॉन पिता के रास्ते पर असद कॉलेज के दिनों से ही निकल चुका था। कॉलेज में वह अपने आप को डॉन कहता था।
डॉन बनना चाहता था असद
कॉलेज की फेयरवेल पार्टी में असद अपने चेहरे में डॉन लिखाए हुए था। उसके फोन में मिली तस्वीर ने इसका खुलासा हुआ है। एक दूसरी तस्वीर में असद कोर्ट पैंट में बैठा है और लिखा है LAND OF THE ULTIMATE GANGSTER।असद के मोबाइल फोन से कई वीडियो भी मिले हैं। वीडियो में तारीख 19 जनवरी 2021 लिखा हुआ है। वीडियो में एक शख्स को बुरी तरह नंगा करके पीटा जा रहा है। लात घूंसों से बेल्ट से उस शख्स की पिटाई की जा रही है। यह वीडियो असद के लखनऊ फ्लैट का बताया जा रहा है।
असद के मोबाइल से मिले तस्वीर और वीडियो ये बताते हैं कि असद पिता की राह पर था। अतीक अहमद भी खुद चाहता था कि उनके बेटे उसकी तरह माफिया बने। अपनी रौब बनाए रखने के लिए अतीक अपने बेटे का इस्तेमाल करता था।
उमेश पाल हत्याकांड में शामिल था असद
उमेश पाल हत्याकांड के बाद यूपी एसटीएफ ने असद औऱ शूटर गुलाम का झांसी में एनकाउंटर कर दिया। उमेश पाल हत्याकांड में पुलिस को अतीक अहमद के बेटे असद, अरमान, गुलाम, गुड्डू मुस्लिम और साबिर की तलाश थी। इन पर 5-5 लाख का इनाम घोषित किया गया था।
संबंधित खबरें
वृंदावन में हादसा या लापरवाही? सफाई करने टैंक में उतरे 4 छात्रों की मौत
6 hrs agoदिल्ली-NCR और उत्तर भारत में कांपी धरती, उत्तराखंड में 4.9 तीव्रता का भूकंप
14 hrs agoअब नहीं रोकेगी पढ़ाई, गांव में खुला ज्ञान का डिजिटल द्वार: सीएम योगी
16 hrs agoनोएडा एक्सप्रेसवे पर डबल डेकर बस में आग, बिहार जा रहे 30 यात्री बस से कूदे
18 hrs agoक्या मौत से पहले डिप्रेशन में था प्रेमानंद महाराज का शिष्य रसिक दुलारी?
1 day agoपीएम मोदी के विजन को डबल इंजन सरकार ने जमीन पर उतारा: सीएम योगी
1 day agoUP राज्यसभा चुनाव में तीसरा कैंडिडेट नहीं उतारेंगे सपा प्रमुख अखिलेश यादव?
1 day agoUP सरकार का बड़ा फरमान, अब दवाओं की मनमानी कीमत पर लगेगी लगाम
1 day agoLPG: e-KYC न कराने पर गाजियाबाद में 1.5 लाख घरों में गैस सिलेंडर बुकिंग बंद
1 day agoपावर स्टार पवन सिंह पर 1000 रुपए जुर्माना, फैमिली कोर्ट में नही हुए पेश
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines