Lok Sabha Elections 2024: (राजीव रंजन, संवाददाता न्यूज24)। कोलकाता में समाजवादी पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पूरे 10 साल बाद हुई है। बहुत कम लोगों को मालूम है कि समाजवादी पार्टी और कोलकाता में एक टोटका भी है। 2002 में पार्टी की पहली बार बैठक हुई, तो 2003 में पार्टी को यूपी में सरकार बनाने का मौका मिला।
2012 के यूपी चुनाव से पहले हुई, तो पार्टी की सरकार बनी। अब 2024 के चुनाव से पहले यहां बैठक हो रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पार्टी के राजनीतिक प्रस्ताव को रवि वर्मा ने पेश किया और राज्यसभा सांसद जावेद अली ने उसका अनुमोदन किया।
इन मुद्दों पर मुखर होगी सपा
राजनीतिक प्रस्ताव में जातिगत जनगणना और आरक्षण पर हमला को मुख्य मुद्दा बनाने पर सहमति बनी है। पार्टी इन दोनों मुद्दों को लेकर अब और मुखर होगी। इसके अलावा महंगाई, बेरोजगारी भी मुद्दे होंगे। राजनीतिक प्रस्ताव पर बोलने वाले ज़्यादातर लोगों को मानना था कि बीजेपी को टक्कर देने के लिए पार्टी को अपने मुद्दों पर फ़ोकस करना होगा।
अखिलेश यादव लेंगे गठबंधन का फैसला
वैसे 2024 में पार्टी के गठबंधन का फैसला पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव लेंगे और इस पर कार्यकारिणी बैठक में कोई चर्चा नहीं हुई। सूत्रों के मुताबिक़ गांधी परिवार जिन सीटों पर चुनाव लड़ेगा, वहां समाजवादी पार्टी कोई उम्मीदवार पहले की तरह नहीं उतारेगी। जयंत चौधरी के साथ गठबंधन जारी रहेगा और चंद्रशेखर रावण को भी एक सीट दी जा सकती है।
कांग्रेस से दूरी बनाने पर अखिलेश-ममता सहमत
कार्यकारिणी की बैठक से पहले अखिलेश यादव ने ममता बनर्जी से मुलाक़ात की थी। उस पर 2024 चुनाव में कांग्रेस से दूरी बनाने पर दोनों दलों में सहमति बनी। ममता बनर्जी ने वामदलों के साथ कांग्रेस की नज़दीकी से नाराज़गी भी जताई। बंगाल में हालिया विधानसभा उपचुनाव में लेफ़्ट के सहयोग से कांग्रेस ने एक सीट जीती है। ममता बनर्जी बंगाल में बीजेपी के विपक्षी वोटों के बिखराव से बेफ़िक्र दिख रही हैं।
शिवपाल यादव का भावुक भाषण
समाजवादी पार्टी की बैठक में सात साल बाद शामिल हुए शिवपाल यादव ने भावुक भाषण दिया। उन्होंने कहा कि सात साल पार्टी की बैठक में शामिल हुआ हूं और अब जीवन पर्यंत इसी पार्टी में तन मन धन से लगा रहूंगा। उन्होंने आगे कहा कि हम सब ज़ोर लगा दें, तो लोकसभा में बीजेपी को कड़ी टक्कर दे सकते हैं।
जावेद आब्दी को भाषण के दौरान रामजीलाल सुमन ने टोका
बैठक में हल्के फुल्के झण भी आए, जब पार्टी के नेता जावेद आब्दी के बोलने का वक्त आया। हमेशा की तरह वो पहले दो तीन मिनट पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव के कसीदे पढ़ने में लगा दिए। इस पर मंच पर बैठे पार्टी के वरिष्ठ नेता रामजीलाल सुमन ने उन्हें टोकते हुए कहा कि आप आदत बदलिए।
यहां जितने लोग बैठे हैं, उन सबका भविष्य अखिलेश यादव में ही है। आप प्रस्ताव पर बोलिए। फिर क्या, अखिलेश यादव समेत सारे नेता हंसने लगे। यहां तक शिवपाल यादव भी..। आपको याद होगा कि अखिलेश यादव और शिवपाल यादव के बीच तनातनी के दिनों में इन्हीं जावेद आब्दी को पार्टी कार्यालय के मंच पर शिवपाल यादव ने धक्का दिया था।
संबंधित खबरें
'इस्लाम कबूल करूंगा', MLC चुनाव में रो पड़े सपा प्रत्याशी आकाश अग्रवाल
1 hr agoयूपी में जनगणना की तैयारी तेज, नवंबर में खुद भर सकेंगे परिवार की जानकारी
2 hrs agoवाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
5 hrs ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
6 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
11 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
11 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
20 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
22 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
1 day agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines