Tethered Drones In Varanasi (अभिषेक दुबे): प्रयागराज महाकुंभ 2025 में मौनी अमावस्या के दूसरे अमृत स्नान के दौरान देर रात भारी भीड़ उमड़ने से भगदड़ मच गई। इस हादसे में कई लोगों की मौत की खबर सामने आई है। हालांकि, दर्जनों श्रद्धालु घायल हुए, जिससे मेला क्षेत्र चीख-पुकार और अफरातफरी से भर गया।
इस भगदड़ के बाद प्रशासन के अनुरोध पर सभी 13 अखाड़ों ने मौनी अमावस्या का अमृत स्नान रद्द कर दिया है। इस बीच ऐसी घटनाएं दोबारा न हो, इसके लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ी व्यवस्था की है। दूसरी ओर, प्रयागराज की घटना को देखते हुए भीड़भाड़ वाले शहर वाराणसी में पुलिस-प्रशासन ने सुरक्षा बढ़ा दी है और सुरक्षाकर्मियों को अलर्ट रहने के लिए कहा गया है। आपको बता दें, श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए टेथर्ड ड्रोन का इस्तेमाल किया जा रहा है। आइए जान लेते हैं क्या है टेथर्ड ड्रोन, जिसका उपयोग महाकुंभ में भारी भीड़ को देखते हुए इस्तेमाल करने का फैसला लिया गया है।
भगदड़ की घटना पर जताया दुख
पीएम मोदी ने भगदड़ के हादसे को लेकर दुख जाहिर किया है। वहीं, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से वहां की पल-पल की अपडेट भी ले रहे हैं।
टेथर्ड ड्रोन की खासियत
एडीसीपी काशी जोन सरवणन टी ने बताया कि महाकुंभ के पलट प्रवाह से वाराणसी में आ रही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ की सुरक्षा के लिए टेथर्ड ड्रोन का उपयोग किया जा रहा है। आम ड्रोन के मुकाबले यह ड्रोन 12 घंटे तक हवा में रह सकता है। यह जनरेटर के जरिए ऊर्जा लेता है। तीन किलोमीटर तक इसका कैमरा निगरानी कर सकता है।
रात में भी इसके नाइट विजन कैमरा की मदद से भीड़ पर नजर रखी जा सकेगी। अभी यह मारवाड़ी की छत पर स्थापित किया गया है, यहां से गोदौलिया, रामापुरा, सोनारपुरा, दशाश्वमेध घाट और काशी विश्वनाथ धाम तक चारों तरफ निगरानी की जा सकेगी। वाराणसी पुलिस की सुरक्षा चाक-चौबंद रहे इसके लिए तकनीक के साथ सभी पुलिसकर्मियों को एलर्ट मोड में रहने को कहा गया है। यह जानकारी डीसीपी काशी गौरव बंसवाल ने दी है।
ये भी पढ़ें- ‘बड़े आयोजन में हो जाती हैं छोटी-मोटी घटनाएं’, यूपी सरकार के मंत्री संजय निषाद का बड़ा बयान
संबंधित खबरें
वाराणसी से दिल्ली के बीच चलेगी स्लीपर वंदेभारत, जानें टाइमिंग और सुविधाएं
1 hr ago'घोषित करें मुस्लिम CM', आजम खान से मुलाकात को लेकर अखिलेश पर बरसे OP राजभर
3 hrs agoकांग्रेस ने सपा को दी 170 सीटों की लिस्ट, क्या रहेगा सीट शेयरिंग फॉर्मूला?
8 hrs ago4 राज्यों की 28 विधान परिषद सीटों पर मतदान जारी, 27 को आएंगे परिणाम
8 hrs agoयूपी में कल स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, किन-किन जिलों में छुट्टी का हुआ ऐलान?
17 hrs ago'बातचीत से सुलझाएं मतभेद', दलेर मेहंदी मामले पर मीका सिंह से बोले CM धामी
19 hrs agoयूपी के पीलीभीत SIR मामले में बड़ी कार्रवाई, 3 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
21 hrs agoमिशन यूपी 2027: अमित शाह के सामने बीजेपी की चुनावी चुनौती
23 hrs ago'मुकदमे फर्जी हैं…', आजम खान से जेल में मिलकर बोले अखिलेश यादव
1 day agoएशियन पैरा गेम्स में स्वाति चौधरी ने जीता सिल्वर, सीएम योगी ने दी बधाई
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines