What 2019 defamation case which Azam Khan was acquitted: लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में आज़म ख़ान पर 6 साल पहले दर्ज मानहानि के केस से लखनऊ MP MLA कोर्ट ने उन्हें बरी कर दिया. आजम खान के खिलाफ 2019 में सरकारी लेटर पैड और मोहर का गलत इस्तेमाल कर वैमनस्यता फैलाने, मानहानि करने के मामले में केस दर्ज किया गया था. 2014 में कैबिनेट मंत्री रहते हुए आज़म ख़ान पर सरकारी लेटर हेड,मुहर का गलत इस्तेमाल कर भाजपा,आरएसएस और शिया धर्मगुरु कल्बे जव्वाद को बदनाम कर राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर छवि धूमिल करके प्रतिष्ठा को घोर आघात पहुंचाने का मामला दर्ज कराया था. इस मामले में एमपी एमएलए कोर्ट ने आज आज़म ख़ान को बरी कर दिया.
फैसले में क्या कहा लखनऊ MP MLA कोर्ट ने
लखनऊ एमपी एमएलए कोर्ट ने पूर्व कैबिनेट मंत्री आज़म ख़ान को आज बरी कर दिया. कोर्ट ने अपने फैसले में कहा कि वादी खुद को इस मुकदमे का पीड़ित साबित नहीं कर सके. इस मुकदमे से संबंधित कोई भी दस्तावेजी सबूत या गवाह भी कोर्ट में पेश नहीं हुआ. 2014 की घटना में 2019 में आज़म ख़ान के खिलाफ़ एडवोकेट अल्लामा ज़मीर नकवी ने लखनऊ की हजरतगंज कोतवाली में मामला दर्ज कराया था. इसी एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट ट्रायल कोर्ट ने छह साल पुराने मामले में आजम खान के बेटे अब्दुल्ला आजम को बरी कर दिया था. वो यह मामला 2019 में आप नेता फैसल लाला को धमकाने से जुड़ा था.
कोर्ट के फैसले पर क्या बोले आजम खान?
अदालत के फैसले के बाद आजम खान ने बताया कि कोर्ट ने जो फैसला सुनाया वो ईमान वाला फैसला सुनाया दुआ दे सकता हूं जज साहब को. आप लोगों ने लॉ एंड ऑर्डर के बारे में सवाल पूछा तो हमने कहा ऑर्डर तो है बाकी कुछ नहीं है. जो लॉ है वह जस्टिस की शक्ल में कायम रहे जैसा आज हुआ है. कमजोरों को बहुत उम्मीद बंध जाएगी. मुझ पर , अब्दुल्ला पर , मेरी बीवी पर मेरे भाई पर , मेरी मेरी हुई मां पर सैकड़ो मुकदमें हैं, टोटल कितने हैं यह तो वकील से पूछ कर बताना पड़ेगा. हमारे लोग जेल में हैं, मेरे साथी अजहर अली अभी भी बिजनौर के जेल में हैं. हम खून की किस्तें तो कई दे चुके हैं, लेकिन ऐ खाके वतन ये कर्ज अदा क्यों नहीं होता. जो लॉ है वह जस्टिस की शक्ल में कायम रहे जैसा आज हुआ है. कमजोरों को बहुत उम्मीद बंध जाएगी.
संबंधित खबरें
सीएम धामी ने अजीत डोभाल पर राहुल गांधी की टिप्पणियों पर आपत्ति जताई
7 hrs agoउत्तराखंड में एक साल के लिए गुटखा-पान मसाला बैन, सरकार ने उठाया सख्त कदम
12 hrs agoUP में ग्राम प्रहरियों का मानदेय बढ़ा, परिवार को 5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज
12 hrs agoउत्तर प्रदेश में लीज रजिस्ट्री हुई सस्ती, सरकार ने तय की फीस
16 hrs agoनोएडा का होगा विस्तार, 20 हजार हेक्टेयर में बनेगा ‘न्यू नोएडा’
17 hrs agoदिल्ली-NCR में छाए रहेंगे बादल, जानें आपके राज्य में कल कैसा रहेगा मौसम
1 day agoCM धामी ने माउंट मुकुट की सफल चढ़ाई के बाद ICG की टीम का किया स्वागत
1 day agoहरिद्वार कुंभ 2027 का लोगो, वेबसाइट और गीत लॉन्च
1 day agoUP के 1.21 करोड़ पेंशनरों के लिए बड़ा फैसला, जानें क्या है सरकार की योजना?
1 day agoमुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा की पूजा की
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines