उत्तरप्रदेश के देवरिया जिले के खुखुंदू थाना क्षेत्र के खजुरी करौता गांव के मटकेश्वर राम टोला में गुरुवार की रात बारात आई। बता दें कि कुशीनगर से आयी बारात में करीब 11 बजे अचानक गोली चलने से बारात में एक युवक की मौत हो गयी। गोली चलने से बारात में भगदड़ मच गयी। सूचना मिलते ही घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक, देवरिया द्वारा फोरेंसिक टीम, सर्विलांस टीम, स्वाट टीम व स्थानीय थाने की पुलिस के साथ किया गया है। पुलिस घटना की जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
बता दें कि जनपद के खुखुन्दू थाना क्षेत्र खजुरी करौता गांव में रात्रि में कुशीनगर रामपुर झूरिया गांव से बारात आयी थी। बारात में राजन यादव भी आया था। सभी बाराती द्वार पूजा के बाद खाना खा रहे थे। तभी अचानक गोली चलने की आवाज सुनाई दी। जितने लोग भी खाना खा रहे थे, वह लोग घबरा गए। वह तुरन्त खाना छोड़कर भागे कि क्या हो गया ?
बाराती राजन यादव को लगी गोली
गोली चलने की सूचना लोगो ने पुलिस को दी और युवक को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज भेजा। जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिजनों में मातम का माहौल है। प्रभारी निरीक्षक कल्याण सिंह सागर ने बताया कि खाना खाते समय बरात आए युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई । घटना का कारण पुरानी रंजिश बताई जा रहा है। मामले की जांच कर कार्रवाई की जा रही है।
बारात में मची भगदड़
बता दें कि वहां पर मौजूद रिश्तेदारों ने बताया कि खाना खाते समय युवक पंडाल में पहुंचा और राजन यादव पर पीछे से गोली चलाई। आसपास बैठे लोगों ने जब युवाओं के हाथ में असलहा देखा तो लोगों के होश उड़ गए। कुछ ही देर में जिस युवक को गोली लगी वह नीचे गिरकर तड़पने लगा। उसके बाद बरात में भगदड़ मच गई। भागने के दौरान कई लोगों को मामूली चोटे भी आई। इस घटना के बाद चारों ओर चीख पुकार मच है।
पुलिस जांच में जुटी
घटनास्थल का निरीक्षण पुलिस अधीक्षक, देवरिया द्वारा फोरेंसिक टीम, सर्विलांस टीम, स्वाट टीम व स्थानीय थाने की पुलिस के साथ किया गया है। पुलिस अधीक्षक का कहना है कि घटना की जांच के लिए टीमें लगी हुई हैं। जल्द ही घटना के बारे में पता लगा लिया जाएगा।
संबंधित खबरें
MLC चुनाव: यूपी, बिहार में BJP को बढ़त, कर्नाटक में कांग्रेस को झटका
7 hrs agoदिल्ली में गैर-BS6 वाहनों पर प्रतिबंध, NCR के लाखों लोग होंगे परेशान!
7 hrs agoमहिला सुरक्षा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योगी सरकार की तारीफ की
15 hrs agoआगरा में ठप रहेगी PNG और CNG सप्लाई, जानें टाइमिंग और प्रभावित इलाके
16 hrs ago'थैंक गॉड राम ने अल्पसंख्यक नहीं मारा,' पोस्ट के लिए यूपी CEO ने मांगी माफी
17 hrs agoग्रेटर नोएडा वेस्ट-शाहबेरी के लिए आ रहा डबल डेकर एलिवेटेड रोड
18 hrs ago1 नवंबर से टोल प्लाजा के पास रहने वालों को मिलेगा सालाना लोकल पास, जानें
19 hrs agoमुस्कान-साहिल का रिश्ता कबूल? मिलने आए परिजन, एक वकील करेगा दोनों की पैरवी
20 hrs agoवाल्मीकि जयंती: नींव के पत्थरों का सच्चा सम्मान
22 hrs ago'मामूली जांच भी नहीं आती...', सुप्रीम कोर्ट ने यूपी पुलिस को लताड़ा
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines