Weather Update: दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, राजस्थान और हरियाणा सहित उत्तर पश्चिम भारत में शीत लहर की स्थिति जारी है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD Issued Alerts) ने इस सभी क्षेत्रों के अधिकांश हिस्सों के लिए ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी (Orange and Yellow Alert) किया है।
बारिश के साथ इस रफ्तार से चलेंगी शीत लहरें
बताया गया है कि ऑरेंज अलर्ट मौसम परिवर्तन से पैदा होने वाली किसी भी आपातकालीन स्थिति के लिए तैयार रहने का संकेत है। जबकि येलो अलर्ट दर्शाता है कि मौसम बदल सकता है। लोग सतर्क रहें। आईएमडी ने अगले सप्ताह बारिश और 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के साथ ओलावृष्टि की भी भविष्यवाणी की है।
और पढ़िए – दिल्ली में खराब विजिबिलिटी की वजह से फ्लाइट्स और ट्रेनें लेट, यहां देखें पूरी लिस्ट
घने कोहरे के साथ बारिश का अनुमान
आईएमडी के मुताबिक दिल्ली में भी हल्की बारिश की उम्मीद है। मौसम कार्यालय ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने, सुबह के समय मध्यम से घने कोहरे के साथ हल्की बारिश और रात में बूंदाबांदी की आशंका का अनुमान लगाया है।
मौसम विभाग के मुताबिक एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ के 21 जनवरी से 25 जनवरी तक उत्तर-पश्चिम भारत को प्रभावित करने की संभावना है। इसके प्रभाव में 21 जनवरी को पश्चिमी हिमालयी क्षेत्र में बारिश या बर्फबारी शुरू होने और 25 जनवरी तक जारी रहने की संभावना जताई है।
इन राज्यों में पड़ेंगे ओले!
मौसम कार्यालय ने कहा कि 23 और 24 जनवरी को जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली, पश्चिम उत्तर प्रदेश और उत्तरी राजस्थान के अलग-अलग स्थानों में हल्की से मध्यम ओलावृष्टि होने की संभावना है।
आईएमडी ने पंजाब, हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है, क्योंकि इन क्षेत्रों में भीषण शीतलहर की आशंका जताई गई है। वहीं पंजाब में गुरदासपुर, फिरोजपुर, मुक्तसर, जालंधर, होशियारपुर और बठिंडा ऑरेंज अलर्ट पर हैं। फाजिल्का, बरनाला, संगरूर, लुधियाना और फतेहगढ़ साहिब जैसे जिले येलो अलर्ट पर हैं।
और पढ़िए – पहाड़ों आ रही बर्फीली हवाएं लोगों की बढ़ाएगी मुश्किलें, बारिश भी गिराएगा पारा
उड़ानों और ट्रेनों में हुई घंटों की देरी
इसके अलावा हरियाणा में सोनीपत, झज्जर, रेवाड़ी, सोनीपत और हिसार ऑरेंज अलर्ट पर हैं। जबकि अंबाला, कुरुक्षेत्र, भिवानी और पलवल येलो अलर्ट पर हैं। उत्तर प्रदेश के ज्यादातर हिस्से येलो अलर्ट पर हैं। इस बीच राष्ट्रीय राजधानी में बुधवार को कोहरा छाया रहा। इससे कम दृश्यता के कारण कई उड़ानें और ट्रेनें देरी से चलीं।
जानकारी के मुताबिक दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे (आईजीआई) से जाने वाली कई उड़ानें कोहरे के कारण देरी से उड़ीं। जबकि उत्तर रेलवे ने बताया कि कोहरे के कारण छह ट्रेनें देरी से चल रही हैं।
हिमाचल के अधिकांश हिस्से में शून्य से नीचे तापमान
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने एक हफ्ते तक शिमला और हिमाचल प्रदेश के कई क्षेत्रों में भारी बर्फबारी का पूर्वानुमान जारी किया। अधिकांश राज्यों में तापमान शून्य से नीचे चल रहा है और स्थानीय तापमान में तीन से चार डिग्री की कमी आई है। आईएमडी ने कहा कि पर्वतीय राज्य में अगले दो दिनों में मौसम में खास बदलाव नहीं होगा।
और पढ़िए – देश से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
'आजम के नहीं हुए तो मेरे क्या होंगे', स्वामी प्रसाद मौर्य का अखिलेश पर हमला
1 hr agoब्लू ड्रम मर्डर: मुस्कान-साहिल ने गिनाईं फांसी की सजा की 15 कानूनी खामियां
2 hrs agoनोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
13 hrs agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
15 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
16 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
18 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
19 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
21 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
21 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
23 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines