Weather Update News: हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में पिछले कुछ महीनों में बारिश का दौर जारी है। बारिश के कारण बड़े स्तर पर तबाही और मौतों का मंजर भी देखने को मिला है। हाल ही में दोनों पहाड़ी राज्यों में बारिश से जुड़ी घटनाओं में मरने वालों की संख्या शनिवार को बढ़कर 88 हो गई। आईएमडी ने हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 22-24 अगस्त तक भारी से बहुत भारी बारिश के लिए अलर्ट जारी किया है।
हिमाचल के लिए अभी भारी हैं दिन
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मानसून कमजोर रहने के बावजूद मौसम विभाग ने हिमाचल में अगले दो दिनों के लिए अलर्ट जारी किया है। रविवार को भी राज्य के कुछ हिस्सों में हल्की बारिश हुई। मौसम विभाग ने चंबा और मंडी जिलों के कई क्षेत्रों में फ्लश फ्लड की चेतावनी जारी की गई है। 26 अगस्त तक बारिश की आशंका है। मौसम कार्यालय ने कहा है कि भारी बारिश से भूस्खलन, अचानक बाढ़, नदियों और नालों के जल स्तर में वृद्धि हो सकती है। राज्य में फसलों, फलों के पौधों को नुकसान की चेतावनी दी गई है।
उत्तराखंड के इन जिलों के लिए अलर्ट
देवभूमि उत्तराखंड लगातार बारिश से जूझ रहा है, जिससे कई जगहों पर भूस्खलन और अचानक बाढ़ आ गई है। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के पांच जिलों देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग ने इन जिलों के लिए आज और कल के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग के अनुसार राज्य के बाकी जिलों में भी हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।
यह भी पढ़ेंः हिमाचल, राजस्थान, एमपी, यूपी, बिहार, समेत देश के कई राज्यों में आज बारिश की चेतावनी
चंडीगढ़ में भारी बारिश
मौसम कार्यालय ने कहा कि रविवार को चंडीगढ़ और उसके आसपास के इलाकों में भारी बारिश हुई, जिससे पारा कुछ डिग्री नीचे गिर गया। झमाझम बारिश के बाद लोगों को उमस से राहत मिली। हालांकि पंजाब में मोहाली और हरियाणा में पंचकुला, चंडीगढ़ के आसपास के शहर भी बारिश से प्रभावित हुए। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले दो दिनों के दौरान पंजाब और हरियाणा में अधिक बारिश का अनुमान है।
संबंधित खबरें
नोएडा पुलिस को मिली बड़ी कामयाबी, 50 हजार के इनामी गैंगस्टर को किया ढेर
1 hr agoजेल से रिहा होते ही ED ने आजम खान को किया गिरफ्तार, कल सुबह कोर्ट में पेशी
3 hrs agoयूपी में 15 IAS अधिकारियों के तबादले, कई अफसरों को नई जिम्मेदारी
4 hrs agoपिता से मिली प्रेरणा, प्रीति बनीं नोएडा की पहली महिला DCP
7 hrs agoPM मोदी का यूपी वालों को तोहफा, जल्द इन रूटों पर फर्राटा भरेगी बुलेट ट्रेन
7 hrs ago‘लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी
9 hrs agoआनंद विहार, छपरा, मऊ और गोरखपुर के लिए शुरू हुईं 3 स्पेशल ट्रेनें; देखें
9 hrs agoअमित शाह पहली बार होंगे अयोध्या के दीपोत्सव में शामिल, 7 नवंबर को समारोह
11 hrs agoउत्तराखंड के रामनगर में बुलडोजर एक्शन, 525 पुलिसकर्मी और 3 कंपनी PAC तैनात
13 hrs agoUP की पहली वंदे भारत स्लीपर ट्रेन आज से शुरू, जानें टाइमिंग और रूट
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines