Weather Update: कुछ दिनों की राहत के बाद अब मौसम के मिजाज से हर कोई परेशान है। उत्तर भारत के राज्यों में हो रही बारिश के कारण जनजीवन बेहाल है। रविवार को हुई बारिश से लोगों का छुट्टी का दिन बेकार हो गया। लोग घरों में ही कैद रहे। वहीं मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी चेतावनी (Weather Update) के मुताबिक उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh Weather Update) में अगले 24 बारिश बारिश के आसार है।
और पढ़िए –MP Weather: मध्य प्रदेश में बारिश के साथ घना कोहरा पड़ने की चेतावनी, इन जिलों के लिए येलो अलर्ट
30 जनवरी को भी लगातार बारिश के आसार
मौसम विभाग (IMD) की ओर से जारी पुर्वानुमान के मुताबिक उत्तर पश्चिम भारत में अगले 24 घंटे तक यानी 30 जनवरी को बारिश होने की संभावना है। बता दें कि रविवार को पूर्वी राजस्थान, गुजरात के कई इलाकेस जम्मू, कश्मीर, लद्दाख, गिलगित, बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में हल्की बारिश दर्ज की गई। इसी के तहत दिल्ली समेत पूरे एनसीआर में भी दिनभर बारिश हुई।
यह भी पढ़ेंः आज से दिल्ली-NCR समेत इन 10 से ज्यादा राज्यों में आफत की बारिश, IMD का अनुमान
इस वजह से होगी बारिश
भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार एक तीव्र पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और इसके आसपास के इलाके में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम भारत में अरब सागर से अत्यधिक नमी आ रही है, जो 30 जनवरी तक जारी रहेगा। इस दौरान हिमालयी इलाकों में वर्षा या फिर भारी बर्फबारी होने की संभावना है। सोमवार तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिम उत्तर प्रदेश में छिटपुट बारिश की आशंका जताई गई है।
बारिश के कारण तापमान में आई कमी
इसी तरह सोमवार को पूर्वी उत्तर प्रदेश और राजस्थान में हल्की या छिटपुट बारिश की भविष्यवाणी की गई है। दिल्ली एनसीआर में भी बारिश जारी रहेगी। जानकारी के मुताबिक रविवार और उससे दो दिन पहले से हो रही छुटपुट बारिश के कारण तापमान में भारी कमी आई है। इससे मौसम में गलन भी बढ़ गई है।
और पढ़िए –मौसम से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
सीएम पुष्कर धामी ने वन क्लिक के माध्यम से 9,93,886 पेंशनरों को ₹147.34 करोड की पेंशन का किया भुगतान
19 hrs agoशाहजहांपुर में डबल मर्डर, मंदिर में दो साधुओं की बेरहमी से हत्या, बिस्तर पर जलाए शव
22 hrs ago'छोटे कॉकरोच', बच्चों से PM मोदी पर बनवाई आपत्तिजनक रील, एटा में होम ट्यूटर प्रतिभा पर FIR दर्ज
23 hrs ago'इच्छा तो नहीं लेकिन…', क्या अपर्णा यादव को समाजवादी पार्टी के गढ़ से UP विधानसभा चुनाव में उतारेगी BJP?
1 day agoयूपी में आएगा जापान का बड़ा निवेश, नोएडा-मथुरा में ग्रीन हाइड्रोजन प्लांट की तैयारी
1 day agoलवर से शादी करने के लिए पति को उतारा मौत के घाट, सुपारी देने के लिए 10 लाख में बेच दी जमीन
1 day agoसौरभ हत्याकांड: नीले ड्रम केस में मुस्कान और साहिल दोषी करार, अब सजा का इंतजार
1 day agoराज्यसभा चुनाव: अखिलेश का बड़ा सरप्राइज, कौन हैं धनराज नथवानी? जो राम गोपाल यादव के साथ बने SP प्रत्याशी
1 day agoमेरठ के सौरभ राजपूत मर्डर केस में क्या मुस्कान-साहिल दोषी? कोर्ट आज सुनाएगा फैसला
2 days agoKal Ka Mausam: भारत के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट, दिल्ली-NCR में कैसा रहेगा मौसम; जानिए IMD ने क्या कहा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines