---विज्ञापन---

UP में बारिश का अलर्ट, Bihar में चलेंगी सर्द हवाएं, जानिए कैसा रहेगा आपके शहर का मौसम

UP-Bihar Weather Update: मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहेगा। बिहार में सुबह कई जिलों में घना कोहरा पड़ा।

---विज्ञापन---

UP-Bihar Weather Update: उत्तर प्रदेश और बिहार में मौसम धीरे-धीरे करवट ले रहा है। मौसम विभाग ने 8 और 9 दिसंबर को यूपी के अलग-अलग जिलों में हल्की से मध्यम बारिश होने का अलर्ट जारी किया है। वहीं, हिमालयन रीजन पर वेस्टर्न डिस्टर्बेंस हुआ है, जिसके चलते बिहार में अगले चार दिन ठंडी हवाएं चलने का अनुमान है।

मौसम विभाग द्वारा जारी अलर्ट के अनुसार शनिवार को उत्तर प्रदेश में आसमान साफ रहेगा। इसके बाद दो दिन अलग-अलग शहरों में दिन में हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके अलावा राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्से में देर रात और सुबह तड़के घना कोहरा रहेगा। वहीं, बिहार के 7 से 9 दिसंबर के बीच जहानाबाद, कैमूर, पटना, मुजफ्फरपुर दरभंगा और भागलपुर, में सुबह घने कोहरे के चलते विजिबिलिटी कम रहेगी।

---विज्ञापन---

न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़का 

वाहन चालकों को सलाह है कि वह मौसम का अपडेट देखकर ही सुबह घर से निकलें। इसके अलावा एयरपोर्ट या स्टेशन जाने वाले लोग घर से थोड़ा ज्यादा समय लेकर चलें। जानकारी के अनुसार उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक कम हो गया है। शनिवार दिनभर लखनऊ में अधिकतम तापमान 25 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।

---विज्ञापन---

दक्षिण और उत्तर पूर्व बिहार में चलेंगी ठंडी हवाएं 

मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों में बिहार के अलग-अलग जिलों में पछुआ हवा की रफ्तार बढ़ेगी। जिससे यहां तापमान में करीब 4 से 5 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होने की संभावना बनी हुई है। इसके अलावा दक्षिण बिहार के आरा, औरंगाबाद, बांका, बांकीपुर, बरबीघा, बाढ़, बरहिया, भभुआ, बिहार शरीफ़, बिक्रमगंज और उत्तर पूर्व बिहार के पूर्णिया जिला, कटिहार, किशनगंज जिला, अररिया जिला, मधेपुरा जिला, सुपौल जिला, सहरसा, खगड़िया और बेगूसराय जिलों  8 और 9 दिसंबर को हल्की बारिश हो सकती है।

ये भी पढ़ें: मायावती ने बसपा नेता के बेटे की शादी पर तोड़ी चुप्पी, बताई पार्टी से निकालने की असली वजह

First published on: Dec 07, 2024 07:00 AM

End of Article

About the Author

Amit Kasana

अमित कसाना: पत्रकारिता की दुनिया में एक सिद्धहस्त कहानीकार अमित कसाना सिर्फ खबरें नहीं लिखते बल्कि उन्हें बारीकी से संवारते हैं ताकि पाठकों तक सटीक, ताजा और प्रभावी जानकारी पहुंचे. News 24 में न्यूज एडिटर के रूप में उनकी भूमिका समाचारों को प्रस्तुत करने से कहीं अधिक है, वह उन्हें संदर्भ और दृष्टिकोण के साथ गढ़ते हैं. 2008 में 'दैनिक जागरण' से अपनी यात्रा शुरू करने वाले अमित ने 'दैनिक भास्कर' और 'हिंदुस्तान' जैसे प्रतिष्ठित प्रकाशनों में भी अपनी पहचान बनाई. 17 वर्षों के लंबे अनुभव के साथ उन्होंने पत्रकारिता के हर पहलू को बारीकी से समझा, चाहे वह प्रिंट, टेलीविजन या डिजिटल मीडिया हो. राजनीति, अपराध, खेल, मनोरंजन, कानून, ऑटोमोबाइल, लाइफस्टाइल और अंतरराष्ट्रीय मामलों से जुड़े विषयों की रिपोर्टिंग में उनकी गहरी पकड़ है. ब्रेकिंग न्यूज की रोमांचक दुनिया, खोजी पत्रकारिता की गहराई और तथ्यपूर्ण रिपोर्टिंग का संयोजन अमित की कार्यशैली की पहचान है. News 24 में उनका लक्ष्य स्पष्ट है समाचारों को त्वरितता और सटीकता के साथ प्रस्तुत करना ताकि पाठकों को भरोसेमंद और सार्थक जानकारी मिल सके.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola